कोरोना वायरस संकट के बीच ताजमहल और आगरा किला 21 सितंबर 2020 से आगंतुकों के लिए फिर से खुल जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी कोविड 19 गाइडलाइन जारी कर दी है। यहां जानें एक दिन में कितने पर्यटक कर सकेंगे ताज का दीदार...


आगरा (एएनआई)। कोरोना वायरस महामारी के बीच अनलॉक 4 के तहत विश्वप्रसिद्ध ताजमहल और आगरा किले को आगंतुकों के लिए 21 सितंबर से खोलने की तैयारी है। इस संबंध में बसंत कुमार, अधीक्षण पुरातत्वविद ने कहा कि ताजमहल और आगरा किले का एएसआई के हिस्से के रूप में जनता के लिए फिर से खुलेगा। हालांकि इस दाैरान कोविड 19 के नियमों का पालन किया जाएगा। दोनों स्मारकों में एक दिन में केवल निर्धारित आगंतुकों को अनुमति दी जाएगी। इसमें ताजमहल में करीब 5,000 और आगरा किले में 2,500 पर्यटक एंट्री कर सकेंगे। आगंतुकों को इलेक्ट्रॉनिक टिकट दिए जाएंगे
डीएम प्रभु एन सिंह ने मंगलवार को इसके आदेश और गाइडलाइन जारी कर दी। एहतियात के तौर पर टिकट काउंटर नहीं खुलेंगे और आगंतुकों को इलेक्ट्रॉनिक टिकट प्रदान किए जाएंगे। मार्च में महामारी का मुकाबला करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी तालाबंदी के बाद से लोगों को स्मारकों को बंद कर दिया गया था। ताजमहल को खोलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। वही कोरोना मामलों की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अब तक 3,920 मौतों के साथ 61,625 सक्रिय मामले हैं। देश में संक्रमितों की संख्या 42,80,423 हो गई है


भारत में कोरोना वायरस मामलों की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 75,809 नए मामलों के साथ भारत के कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,80,423 हो गई है। वहीं 24 घंटों के दौरान 1,133 मौतें हुईं हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुल मामलों में 8,83,697 सक्रिय मामले हैं। वहीं अब तक करीब 33,23,951 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोराेना वायरस महामारी की वजह से करीब 72,775 मौतें हुई हैं।

Posted By: Shweta Mishra