-खुद को न होने दें पैनिक

- मानसिक रूप से रहें स्ट्रॉन्ग

आगरा। कोरोनावायरस अलर्ट के चलते सिटी में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इस स्थिति में केवल जरूरी चीजों के लिए ही आप घर से बाहर जा पाएंगे। ऐसे में लोगों को अपने घरों पर ही कैद होकर रहना होगा। एक ओर कोरोनावायरस का पैनिक और दूसरी ओर घर में कैद होकर कई दिनों तक रहना। ऐसे में लोग मानसिक रूप से कमजोर हो सकते हैं। लेकिन करेंट सिचुएशन मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर होने की नहीं है। ये वक्त संयम और धैर्य बनाकर रखने का है। कोरोनावायरस को हराने के लिए आपको घर पर रहकर मजबूत इच्छाशक्ति दिखानी होगी और खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाए रखना होगा।

ऐसे बिताएं घर पर टाइम

कोरोनावायरस के चलते लगे लॉकडाउन में आपको घर पर ही रहना होगा। कई दिनों तक आप घर पर अकेले या फैमिली के साथ रहेंगे। इस स्थिति में आप धैर्य बनाए रखें। खुद को बोर होकर परेशान न होने दें। अपनी दिन की शुरूआत योगा से करें। इसके बाद हेल्दी ब्रेकफास्ट अवश्य लें। इसके बाद अपनी दिन की शुरुआत ऊर्जावान होकर करें। घर पर रहकर आप फैमिली के साथ टाइम बिताएं। आप अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए इनडोर गेम्स खेलें। इसके लिए आप लूडो, कैरम, चैस, का‌र्ड्स गेम्स खेल सकते हैं। ऐसा करने से आपको बोरियत फील नहीं होगी और आप रिफ्रेश रहेंगे। आप अपने पुराने एल्बम्स और मेमोरीज को देखकर भी अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। यदि आप अकेले हैं तो आप मोबाइल पर या लैपटॉप पर नई-पुरानी मूवीज देखकर अपना टाइम पास कर सकते हैं। वेब सीरीज भी देख सकते हैं। यदि आप खद को मानसिक रूप से परेशान पा रहे हैं तो मेडिटेशन भी कर सकते हैं।

लॉकडाउन के चलते आपको कुछ दिनों के लिए घर में ही रहना पड़ेगा। इसलिए खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखें। डेली योग करें और मेडिटेशन करें। खुद घर पर व्यस्त रखें। फैमिली के साथ इनडोर गेम्स भी खेलकर अपना टाइम बिताएं। अपने पुराने वीडियोज और फोटोग्राफ्स देखकर समय बिताएं।

- राजश्री भार्गव, मनोवैज्ञानिक

Posted By: Inextlive