- दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की ओर से तीन स्कूलों में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

- डॉक्टरों की सलाह, बच्चे खाएं हेल्दी और टेस्टी फूड

PRAYAGRAJ: इमामी हेल्दी एंड टेस्टी प्रजेंट्स 'हेल्दी फूड, हेल्दी स्कूल' एक्टिविटी के तहत शनिवार को सिटी के तीन स्कूलों में हेल्थ चेकअप कैंप आर्गनाइज किया गया। जिसमें डॉक्टर्स ने बच्चों का डेंटल, आई सहित कंप्लीट चेकअप कर उनकी सेहत का हाल जाना। साथ ही बच्चों को फिट रहने के तरीके भी बताए। डॉक्टर्स ने बताया कि पैरेंट्स की थोड़ी लापरवाही का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है।

ग‌र्ल्स में ब्लड की कमी

जांच में पाया गया कि कई ग‌र्ल्स एनीमिक हैं। पौष्टिक आहार में कमी और सही पालन पोषण नहीं होने से उनकी बॉडी में खून पर्याप्त मात्रा से कम है। इससे उनको थोड़ी मेहनत करने पर थकान और आलस्य महसूस होने लगता है। ग‌र्ल्स ने बताया कि उन्हे भूख भी कम लगती है और बाजार की चीजे खाने में ज्यादा इंट्रेस्ट होता है। डॉक्टर्स ने उन्हे घर का बना स्वादिष्ट और हेल्दी फूड खाने की सलाह दी।

पैरेंट्स रखें दांत और आंख का ख्याल

कैंप में डॉक्टर्स ने कहा कि पैरेंट्स को बच्चों की देखभाल करनी चाहिये। खासकर दांतों की सफाई बेहद जरूरी है। दांतों की हाइजीन सही नहीं होने से उनमे कीड़े लग जाते हैं और फिर दांत खराब होने लगते हैं। इसी तरह कुछ बच्चों की आई साइट वीक पाई गई। उनको चश्मा लगाने की सलाह दी गई। कुछ बच्चों की पलकों पर रूसी छाई हुई थी। इस पर डॉक्टर्स ने साफ सफाई रखने की सलाह दी।

ये प्राब्लम्स हुई डिटेक्ट

समस्या परसेंटेज

- ग‌र्ल्स में एनीमिया 15-20

- अंडर वेट 35-40

- विजन प्रॉब्लम 15-20

- हाईजीन प्रॉब्लम 30-40

- दांत में कीड़े और प्रॉपर ब्रशिंग नहीं 30- 35

- विटामिट ए व सी की कमी 35-40

इन्होंने किया हेल्थ चेकअप

1- डॉ। इरशाद अहमद,

2 - डॉ। रीता चौधरी

3 - डॉ। सुषमा

4 - डॉ। शुभा चौधरी

5 - डॉ। विनोद मौर्या

6 - पूर्र्णिमा कुमारी

7 - मनोज मौर्य

8 - राजेंद्र कुमार

9 - संगीता

10 - रेहान

विशेष योगदान

- डॉ। सत्येन राय, एसीएमओ

- डॉ। प्रदीप अग्रवाल, अध्यक्ष, आईडीए

- डॉ। मो। अब्बास, सीनियर आप्टोमेट्रिस्ट बेली हॉस्पिटल

इनका रहा सहयोग

- अब्दुल रफीक डायरेक्टर, अर्थर कलाम प्रिंसिपल, सेंटर पीटर्स एकेडमी गोविंदपुर, प्रयागराज

- पूजा द्विवेदी निदेशिका, अमित द्विवेदी प्रबंधक, विजय शंकर त्रिपाठी प्रिंसिपल,

प्रेम नारायण मित्र वाइस प्रिंसिपल, राकेश चंद्र त्रिपाठी, प्रकाश चंद्र शर्मा संयोजक, रत्‍‌नेश चंद्र पांडेय कार्यक्रम संयोजक, गंगा बाल विद्या मंदिर, रसूलाबाद, तेलियरगंज, प्रयागराज

- एमवी इंटर कॉलेज सुलेम सराय प्रयागराज

Posted By: Inextlive