हर किसी को मृत्‍यु के बाद स्‍वर्ग जाने की चाहत होती है। स्‍वर्ग जाने के लिए आप को अपने जीवन मे अच्‍छे कर्म करने होते हैं। अगर हम आप से कहें की आप को स्‍वर्ग जाने के लिए मात्र 999 सीढि़यां ही चढ़नी होंगी तो आप क्‍या कहेंगे। जनाब सोचिये मत हमे पता है आप को जबाव हां ही होगा। क्‍योकि अगर सिर्फ 999 सीढि़यां चढ़ने के बदले मे स्‍वर्ग मिल रहा है तो यह एक अच्‍छा सौदा है। तियानमेन के पहाड़ स्‍काई जंपिंग के लिए भी काफी मशहूर हैं।


बादलों से ढकी है स्वर्ग की गुफाचीन मे स्वर्ग का दरवाजा मिल गया है। जहां जाने के लिए आप को 999 सीढिय़ां भी चढऩी होंगी। लगभग पांच हजार फीट ऊंचे इस पहाड़ पर दुनिया की सबसे ऊंची गुफा है। इस गुफा को स्वर्ग का दरवाजा भी कहा जाता है। 253 ईसा पूर्व पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया था। जिसके बाद इस गुफा का निर्माण हुआ। गुफा की लंबाई 196 फीट और ऊंचाई 431 फीट है। इस गुफा की चौड़ाई लगभग 187 फीट है। 5 हजार फीट की ऊंचाई पर होने के कारण ये गुफा बादलों से ढकी रहती है। बादलों से ढके होने के कारण ही लोग इसे स्वर्ग का दरवाजा कहते हैं। इस माउंटेन के बारे में यह भी कहा जाता है कि यहां पर काफी खजाने छुपे हुए हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra