PATNA : गुरु गोविंद सिंह महाराज के फ्भ्0वें प्रकाशोत्सव पर बुधवार को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन की शुरुआत गांधी मैदान से होगी। सुबह 9 बजे नगर कीर्तन गांधी मैदान से निकलेगा। जो अशोक राजपथ के रास्ते तख्तश्री हरिमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा जाएगा। 8 किमी की दूरी के दौरान करीब दोपहर दो बजे नगर कीर्तन गाय घाट गुरुद्वारा पहुंचेगा। इसके बाद रात के 9 बजे के करीब पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचेगा। पटना पुलिस के अनुसार नगर कीर्तन में एक लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों को लेकर पटना पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है।

दो एसपी संभालेंगे कमान

नगर कीर्तन के लिए एसएसपी मनु महाराज ने दो जोन बनाए हैं। पहला जोन गांधी मैदान से गाय घाट का है। इस जोन की कमान सिटी एसपी वेस्ट रविन्द्र कुमार संभालेंगे। जबकि दूसरे जोन की कमान पटना के रूरल एसपी ललन मोहन प्रसाद को सौंपी गई है। इस जोन के तहत गाय घाट से पटना साहिब गुरुद्वारा तक के एरिया को शामिल किया गया है। दो एसपी के अलावे ब् डीएसपी को अलग से लगाया गया है। जबकि अपने-अपने एरिया के डीएसपी और थानेदार व उनकी टीम अलग से निगरानी करेगी।

मुस्तैद रहेगी पुलिस टीम

अशोक राजपथ पर जैसे-जैसे नगर कीर्तन आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे भाड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी साथ चलेगी। नगर कीर्तन के सबसे आगे पटना पुलिस की टीम होगी। जो गांधी मैदान से तख्तश्री हरिमंदिर तक अपनी गाड़ी से पायलेटिंग करेगी। हथियारों से लैश पुलिस फोर्स के साथ ही लाठीधारी जवान भी रहेंगे। महिला पुलिस के जवानों को भी नगर कीर्तन में शामिल महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए लगाया गया है।

बिल्डिंगों से रखी जाएगी नजर

अशोक राजपथ पर जितनी भी ऊंची बिल्डिंग हैं, वहां से पटना पुलिस के जवान अपनी कड़ी नजर रखेंगे। ऊंचे बिल्डिंगों पर नगर कीर्तन की समाप्ति तक पुलिस अत्याधुनिक हथियारों से लैश जवानों को लगाया गया है। इनकी नजरें हर पल संदिग्धों की तलाश में रहेगी।

राजपथ पर नहीं चलेगी गाडि़यां

बुधवार को अगर आप अशोक राजपथ जाने की प्लानिंग में हैं तो थोड़ा रूक जाएं। नगर कीर्तन को लेकर सुबह म् बजे से ही अशोक राजपथ को बंद कर दिया जाएगा। ट्रैफिक एसपी पीके दास के अनुसार राजापुर पुल से दीदारगंज तक निजी गाडि़यां नहीं चलेगी। नगर कीर्तन गाय घाट गुरुद्वारा से आगे बढ़ने के बाद गांधी मैदान से गाय घाट तक निजी गाडि़यों का परिचालन शुरू होगा। हालांकि एंबुलेंस और इमरजेंसी गाडि़यों को नहीं रोका जाएगा।

सोने की पालकी में 'गुरु ग्रंथ'

विशेष अरदास और हुक्मनामा के बाद ही नगर कीतर्न की शुरुआत होगी। इससे पहले गुरु ग्रंथ साहिब को सोने से सजे पालकी पर रखा जाएगा। नगर कीर्तन की अगुआई पंच प्यारे करेंगे। इसमें सेना, सीआरपी की दो बैंड, किंग पाइप बैंड, इसके अलावा आरकेस्ट्रा, विभिन्न अखाड़ा का गतका पार्टी, कीर्तनी जत्था शामिल होगा। रास्ते में जगह-जगह संगतों की सेवा की जाएगी।

हाई लेवल के सिक्योरिटी इंतजाम किए गए हैं। रैपिड एक्शन फोर्स की बटालियन भी आ गई है। नगर कीतर्न के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी से इसकी प्रोपर मॉनिटरिंग होगी।

-मनु महाराज, एसएसपी, पटना

Posted By: Inextlive