- बागपत व मेरठ सांसद ने किया प्रेसवार्ता के दौरान दी जानकारी

- सपा की नीतियों का दंश झेल रही सरकार

बागपत व मेरठ सांसद ने किया प्रेसवार्ता के दौरान दी जानकारी

- सपा की नीतियों का दंश झेल रही सरकार

MeerutMeerut: कांगे्रस की सरकार बनती बाद में थी भ्रष्टाचार के आरोप पहले लग जाते थे। लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार ने दो साल पूरे कर लिए और एक सुई का भी आरोप आज तक नहीं लगा। ख्म् मई को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी। यह दावा सोमवार को बागपत से भाजपा सांसद डॉ। सत्यपाल सिंह व मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता के दौरान किया।

रैली में जाएंगी भ्00 बसें

जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ने बताया कि मेरठ जिले से तीन सौ व महानगर से दो सौ बसें रैली में जाएंगी। करीब ख्0 हजार लोग रैली में जाएंगे। सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा कि समाजवादी की सरकार गुंडों की सरकार है। जिसका जाना लगभग तय हो चुका है।

ये रहे मौजूद

भाजपा नेता डॉ। चरण सिंह लिसाड़ी, सतेंद्र भराला, हरीश चौधरी, समीर चौहान, अमित मोहन गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया, विनय विरालिया, हर्ष गोयल, जितेंद्र वर्मा व वीर सिंह सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

रैली की रणनीति बनाई

फोटो

मेरठ: बीजेपी नेता अंकुर राणा के आवास पर सोमवार को चाय पर चर्चा हुई। जिसमें ख्म् मई को सहारनपुर में होने वाली पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली में जाने के बारे रणनीति बनाई गई। मेरठ महानगर रैली संयोजक अरुण वशिष्ट ने रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आहवान किया। इस अवसर पर विनीत अग्रवाल शारदा, विशाल सारस्वत, सहित दर्जनों बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive