दुनिया की सबसे सस्‍ती कार टाटा नैनो अब शायद इतिहास बन कर रह जाए। टाटा एंड संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के सपनों की इस कार का उत्‍पादन डिमांड और सप्‍लाई के खेल में उलझ कर बंद हो सकती है। आइए जानते हैं दुनिया की सस्‍ती कारों के बारे में। यह जानना आपके लिए रोचक होगा कि सस्‍ती कार बनाने में भी चीन अव्‍वल है। 5 में से 3 कारें चीनी कंपनियां बनाती हैं।


टाटा नैनो, भारतटाटा मोटर्स ने दुनिया की सबसे सस्ती कार नैनो बाजार में उतार कर सबको चौंका दिया था। यह प्रोजेक्ट टाटा के तत्कालीन चेयरमैन रतन टाटा के सपनों की कार थी। उन्होंने इसकी लांचिंग खुद की थी। एक लाख रुपये की टाटा नैनो ने तब खूब सुर्खियां बटोरी थीं। मार्च 2011 के दौरान मुंबई में 8,707 कारें बिक गईं थीं। कार की कीमत करीब 2 लाख रुपये से शुरू है। इस कार में पीछे की ओर इंजिन लगा है। 2 सिलेंडर की इस कार में 624 सीसी का इंजिन लगा है। डिमांड कम होने और डीलर्स द्वारा ऑर्डर नहीं करने के कारण अटकलें हैं कि टाटा मोटर्स इस कार का उत्पादन बंद कर सकती है।मारुति सुजुकी 800, भारत


2004 तक मारुति सुजुकी 800 भारत के कार बाजार पर राज करती थी। भारत में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली छोटी कार थी। इस कार को 1984 में लांच किया गया था। मारुति सुजुकी 800 अपने लांचिंग से लेकर बंद होने तक 29 लाख कारों का आंकड़ा पार कर चुकी थी। इस कार की कीमत करीब 3.22 लाख रुपये थी। कार में 796 सीसी का इंजिन लगा था।

गीले एचक्यू एसआरसी, चीनयह कार भी चीनी कार कंपनी गीले ऑटोमोबाइल ही बनाती है। कंपनी ने इस कार को डिहात्सु चाराडे 1980 मॉडल के प्लेटफार्म पर विकसित किया था। इस कार की कीमत करीब 3.7 लाख रुपये से शुरू है। 4 सिलेंडर वाली इस कार में भी 16 वॉल्व हैं।नोट : कार की सभी कीमतें साल 2011 के अनुसार है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh