छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : टाटा स्टील के सिक्योरिटी विभाग में शुक्रवार को 280 कर्मचारियों में री-ऑर्गनाइजेशन (आरओ) फाइनल हो गया है। नए समझौते से 65 नए कर्मचारी सरप्लस होंगे। जिन्हें शावक नानावटी टेक्नीकल इंस्टीट्यूट (एसएनटीआई) में ट्रे¨नग के बाद कंपनी के विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर बहाल किए जाएंगे। टाटा स्टील के सिक्योरिटी विभाग में आर रवि प्रसाद के पहले कार्यकाल से ही री-ऑर्गनाइजेशन समझौता लंबित था। कंपनी प्रबंधन तब 395 कर्मचारियों की संख्या को घटाकर 170 करने का प्रस्ताव दिया था। जिसे टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व ने मानने से इंकार कर दिया था।

सहमत हुआ मैनेजमेंट

कई दौर की वार्ता के बाद कंपनी प्रबंधन शुक्रवार को 280 पर सहमत हुआ। वर्तमान में विभाग में 347 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से दो कर्मचारी वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। जबकि शेष सरप्लस होने वाले 65 जूनियर स्तर के कर्मचारियों को एसएनटीआई में प्रशिक्षण लेना होगा। समझौते के बाद कर्मचारियों को आरओ बेनीफिट व प्रमोशन का लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था पहली जुलाई 2020 से ही प्रभावी होगी। समझौते पर कंपनी प्रबंधन का कहना है कि उत्पादकता और प्रभावशीलता में सुधार लाने और नए हाइब्रिड मॉडल को लागू करने के लिए समझौता किया गया है। हाइब्रिड मॉडल के तहत जवाबदेही, नेतृत्व और निगरानी की पूरी जिम्मेदारी टाटा स्टील कर्मचारियों की होगी। इससे कर्मचारियों के कैरिअर का भी विकास होगा।

प्रमोशन का रास्ता साफ

नए समझौते के बाद कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। समझौते के तहत 19 कर्मचारी ब्लॉक-1 में, 210 कर्मचारी ब्लॉक-2 जबकि 70 कर्मचारी ब्लॉक 3 में जाएंगे।

इन्होंने किया सिग्नेचर

प्रबंधन : वाइस प्रेसिडेंट (सीएस) चाणक्य चौधरी, विभागीय चीफ गोपाल चौधरी, चीफ (एचआरएम) दीपा वर्मा, हेड (एचआरएम) राशिद जाफरी।

यूनियन : अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट अर¨वद पांडेय, महासचिव सतीश कुमार सिंह, विभागीय प्रभारी सह उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, सहायक सचिव कमलेश सिंह, कमेटी मेंबर अशोक दुबे, श्रीकृष्ण पांडेय, निलेश कुमार, संतोष कुमार सिंह, रूपेश पांडेय व सोना राम बोदरा।

Posted By: Inextlive