JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 15 से 19 नवंबर तक देश-विदेश के ट्राइबल्स का जमावड़ा लगेगा। इस दौरान लोगों को ट्राइबल कल्चर से रूबरू होने का मौका मिलेगा। टाटा स्टील के सिग्नेचर प्रोग्राम के तहत ट्राइबल आईडेंटिटी को फोकस करते हुए इस प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका टॉपिक है 'संवाद अ ट्राइबल कॉनक्लेव'। यह जानकारी कंपनी के अधिकारियों ने आज रांची स्थित होटल बीएनआर चाणक्या में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। मौके पर जिरेन टोप्नो ने बताया कि इस कॉनक्लेव में डेढ़ सौ अधिक जनजातीय समुदाय के लोग शामिल होंगे। इसमें देशभर के 28 राज्यों के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नेपाल, युगांडा, साउथ अफ्रीका, म्यांमार, ब्राजील के लगभग 1500 लोग शामिल होंगे। इस कॉनक्लेव में ट्राइबल डिशेज के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। वहीं होटल ताज ग्रुप के शेफ भी डिशेज तैयार करेंगे।

संवाद का छठा सीजन

यह संवाद का छठा सीजन है। इसमें झारखंड से मुख्य रूप से मुकुंद नायक भी शामिल होंगे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सौरभ रॉय ने बताया कि संवाद एक ऐसा प्लैटफॉर्म है, जिसमें दोनों ओर से बातचीत होती है और लोगों को देश दुनिया के ट्राइबल कल्चर से रूबरू होने का मौका मिलता है। इसके साथ ही ट्राइबल्स को अपने बिजनेस के लिए एक प्रॉपर प्लैटफॉर्म भी मिलता है। उन्होंने बताया कि पांच दिनों के इस कार्यक्त्रम में हर शाम कल्चरल प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें सात स्टेट के आर्टिस्ट्स मिलकर पेंटिंग भी बनाएंगे। लोगों को झारखंड के फ्लेवर से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

Posted By: Inextlive