JAMSHEDPUR: टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) में पांच सीट के लिए होने वाले उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू है। यूनियन में पांच कमेटी मेंबरों के सेवानिवृत्त होने से यह सीट रिक्त हुई है। उपचुनाव को लेकर गुरुवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इसमें पांचों निर्वाचन क्षेत्र की अलग-अलग सूची जारी की गई है। पांचों सीट के निर्वाचन क्षेत्र में कुल 28 ऐसे कर्मचारी भी हैं, जो यूनियन के सदस्य नहीं हैं। मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति करने के लिए शुक्रवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया है। तय समय में ही इससे संबंधित कोई भी आपत्ति स्वीकार की जायेगी। शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

सीट के अनुसार मतदाताओं की संख्या

नि। क्षेत्र संख्या- क्षेत्र- वोटर

008 -कोक प्लांट- 74

0013 -आयरन मेकिंग- 89

042-अर्बन सर्विसेस- 63

143- फ ल्ड मेंटेनेंस - 341

152- एसएमडी आईईएम- 47

24 को मिलेगा नामांकन पत्र

पांचों सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव में नामांकन पत्र टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में 24 मार्च की सुबह साढ़े दस से साढ़े बारह व साढ़े तीन बजे से सायं साढ़े पांच बजे तक मिलेगा। वहीं 25 मार्च को नामांकन पत्र जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है। इसी दिन शाम साढ़े पांच बजे प्रत्याशियों के नामों की सूची प्रकाशित की जायेगी। दाखिल पर्चा की जांच के बाद छंटनी व 26 मार्च की सुबह साढ़े दस बजे बजे सूची जारी होगी। उम्मीदवारी वापस लेने के लिए प्रत्याशी 27 मार्च की तिथि मुकर्रर की गई है। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जायेगी। वहीं 28 मार्च को बैलेट पेपर का सैंपल, वोटर लिस्ट, उम्मीदवारों का आईडी कार्ड, मतदान सेंटर की सूचना की जानकारी दी जायेगी। सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक इसकी जानकारी यूनियन ऑफि स में दी जायेगी।

30 को सुबह सात बजे से मतदान

पांचों सीट के लिए एक ही दिन 30 मार्च को मतदान होगा। सुबह सात से दिन तीन बजे तक मतदाता अपने वोट डाल पायेंगे। उसी दिन शाम चार बजे से वोटों की गिनती यूनियन ऑफि स में शुरू होगी। एक ही दिन मतदान, मतगणना, विजयी प्रत्याशी के नामों की घोषणा व प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।

Posted By: Inextlive