-संस्कृत यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष पर लगाया नियम के खिलाफ पेमेंट कराने का दबाव बनाने का आरोप

VARANASI

संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी में इस्तीफा का दौर थम नहीं रहा है। सोमवार को सांख्ययोग तंत्रागम विभाग के प्रो। शीतला प्रसाद उपाध्याय ने छात्रसंघ के कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्रधर द्विवेदी के व्यवहार से क्षुब्ध होकर रिजाइन करने की बात कही है। इसके पहले तुलनात्मक धर्म दर्शन के प्रो। रजनीश कुमार शुक्ल ने चीफ वार्डेन पद व पुराणेतिहास विभाग की डॉ। शशिरानी मिश्रा ने चीफ प्रॉक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था।

लगाया गंभीर आरोप

प्रो। शीतला प्रसाद उपाध्याय ने आरोप लगाया कि छात्रसंघ अध्यक्ष नियम विरुद्ध तरीके से यात्रा बिल का भुगतान कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। जबकि नियमानुसार भ्00 किमी से अधिक दूरी की जर्नी के लिए टैक्सी की सुविधा मान्य नहीं है। इसके चलते यात्रा बिल रोक दिया गया है। इसकी जानकारी वीसी को भी दे दी गई है। वीसी प्रो। यदुनाथ दूबे ने प्रो। उपाध्याय का कोषाध्यक्ष पद पर त्यागपत्र अब तक नहीं स्वीकार किया है।

Posted By: Inextlive