भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को यूके के लिए रवाना हो गई। टीम के सभी खिलाड़ियों ने फैमिली संग मुंबई से उड़ान भरी। हालांकि गुरुवार दोपहर को सभी लंदन पहुंच गए। मगर जाते हुए कोहली की बेटी की एक तस्वीर कैमरे में कैद हो गई।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारत की टेस्ट टीम बुधवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हुई। भारत को यूके के साउथैम्प्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18-22 जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। हालांकि मैच शुरु होने में काफी वक्त है, मगर टीम पहले लंदन में क्वारंटीन में रहेगी। उसके बाद उन्हें प्रैक्टिस का मौका मिलेगा।

अनुष्का बेटी को कैरीबैग में टांगे हुए जा रही थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने बेटी का चेहरा पूरी तरह से ढक रखा था। मगर कुछ तस्वीरो में उनकी बेटी के चेहरे का कुछ हिस्सा नजर आया। ये तस्वीरें देख फैंस वमिका की क्यूटनेस की तारीफ करते नहीं दिख रहे।

विराट के अलावा तेज गेंदबाज उमेश यादव भी परिवार संग नजर आए। उमेश भी अपनी बेटी को गोद में लिए बस से उतरे। पीछे उनकी पत्नी तान्या भी दिखाई दी।

स्पिनर आर अश्विन भी अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आए। अश्विन की बेटियों ने पोज भी दिया।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari