-14-16 जून तक नाइट ब्लड सर्वे के लिए टीम गठित

JAMSHEDPUR: स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में क्ब्-क्म् जून तक नाइट ब्लड सर्वे किया जाएगा। इसके लिए डॉक्टर्स व स्टाफ की टीम गठित कर दी गई है। वहीं सिविल सर्जन के नेतृत्व में एक बैठक भी आयोजित किया गया। इसमें पहले जागरुकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। ताकि जब नाइट ब्लड सर्वे के लिए जाए तो लोगों का सहयोग मिल सके। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रांची से भी टीम आएगी। विभाग की तरफ से गठित टीम में मेडिकल ऑफिसर, लैब टेक्नीशियन, फाइलेरिया निरीक्षक, किट संग्रहकत्र्ता व क्षेत्रीय कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। सर्वे रात आठ से रात क्ख् बजे तक होगा। एक टीम को भ्00 व्यक्तियों का नमूना संग्रह करना है। यानी कुल क्भ्00 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद उनकी जांच की जाएगी। कार्यक्रम का मकसद माइक्रो फाइलेरिया पेशेंट की पहचान करना है। इसका नमूना रात में ही लिया जाता है। बैठक में सिविल सर्जन डॉ। श्याम कुमार झा, आरसीएच पदाधिकारी डॉ। उमाशंकर प्रसाद, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ। साहिर पॉल, डॉ। महेश्वर प्रसाद सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive