यूटा में रहने वाले 17 वर्षीय एक युवक ने इस वैलेंटाइन डे पर कुछ अलग करने का मन बनाया। इसको लेकर उन्‍होंने इस खास दिन पर अपने स्‍कूल की सभी लड़कियों को खुश करने का फैसला किया और उसे करके भी दिखाया। अब आप सोच रहे होंगे कैसे आइए जानें ऐसे...।

ऐसी है जानकारी
स्मिथफील्ड के यूटा में रहने वाले हेडेन गॉडफ्रे ने इस वैलेंटाइन डे पर एक या दो नहीं कुल 900 कारनेशन फूल खरीदे। ताकि अपने स्कूल की हर लड़की को उसे गिफ्ट कर सकें। उन्होंने ये काम इसलिए नहीं किया, ताकि हर लड़की को इम्प्रेस कर सकें, बल्कि इसलिए किया ताकि स्कूल की हर लड़की को खुशी दे सकें। उनको ये अहसास करा सकें कि उनमें से कोई भी अकेला नहीं है। सबके पास खुश होने का बहाना है।
हेडेन ने बताया
एक इंटरव्यू के दौरान हेडेन ने बताया कि वह इस बात पर विश्वास रखते हैं कि किसी भी लड़की को इस खास दिन पर खुद को सबसे अलग समझने की जरूरत नहीं है। वह कहते हैं कि उनको ये बात अच्छी तरह से मालूम है कि ये प्यार करने वाले एक जोड़े का दिन है, लेकिन खास तौर पर ये दिन अपने हर साथी को प्यार देने का होता है।
ताकि हर लड़की को मिले मैसेज
हेडेन ने इस दिन न सिर्फ अपने स्कूल की लड़कियों को फूल दिए, बल्कि अपने इस काम की फोटो को फेसबुक पर भी शेयर किया। उसके बाद से इन्हें हजारों की संख्या में लड़कियों के मैसेज मिले, जिन्होंने इन्हें इस खास वैलेंटाइन गिफ्ट के लिए बहुत-बहुत थैंक्स बोला है।  
यहां से कराई डिलीवरी
इन्होंने एक साइट से, होलसेलर के पास से ये फूल खरीदे, जो बंडल के हिसाब से फूलों को बेचता और उसकी डिलीवरी कराता है। वहीं स्कूल की वाइस प्रिंसिपल कुर्त हैंक्स ने बताया कि गुरुवार के दिन ये फूल लड़कियों को बांटे गए। फूल पाकर सभी लड़कियां बेहद खुश थीं।  
ऐसा बोलीं हेडेन की गर्लफ्रेंड
यहां बता दें कि हेडेन की बीते छह महीने से खुद एक गर्लफ्रेंड है। पहले उनका इरादा था ये खास दिन पूरा उसके साथ बिताने का, लेकिन उसके बाद में मन में ये आइडिया आ गया। वहीं अब सवाल ये उठता है कि उनकी गर्लफ्रेंड को कैसा महसूस हुआ हेडेन के इस कारनामे को देखकर। इस पर खुद उनकी गर्लफ्रेंड लिलयान शार्प का कहना है कि उनको अपने ब्वॉयफ्रेंड पर गर्व है ऐसा करने को लेकर।

inextlive from World News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma