DEHRADUN : राजपुर पुलिस ने ठेली और रेहड़ी वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान चार ठेलियों पर शराब परोसी जा रही थी। पुलिस ने चार ठेली वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान काटा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जाखन एरिया में मसूरी रोड पर सड़क किनारे नारियल व जूस की ठेली में शराब पीने की शिकायत मिल रही थी। जिस कारण गुरुवार को ठेली वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान चार ठेली वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान काटा गया।

Posted By: Inextlive