- अधिकतम तापमान 21 डिग्री से ऊपर पहुंचा

- न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री कम

आगरा : सूरज के सख्त तेवर से शनिवार को सर्दी से राहत मिली। दोपहर में तेज धूप निकली, इससे अधिकतम तापमान 21 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी धूप निकलेगी।

सुबह से तेज धूप निकली, इससे सर्दी से राहत मिली। सर्द हवा चलने के साथ ही दोपहर में धूप तेज होती गई। शाम चार बजे तक धूप निकली, इसके बाद सर्द हवा तेज हो गई। अधिकतम आ‌र्द्रता 100 फीसद दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.6 दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.4 रहा।

27 जनवरी से छा सकते हैं बादल

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 27 जनवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल छाने के साथ तापमान में गिरावट आएगी। 29 जनवरी तक बादल छाए रह सकते हैं, इससे न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के करीब दर्ज किया जाएगा। 31 जनवरी को कोहरा छाए रहने की आशंका है।

Posted By: Inextlive