- अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंचा

- दिन में धूप और रात को चल रही ठंडी हवाएं

आगरा। मौसम का मिजाज बदल गया है, रविवार को रात में सर्द हवाएं चलीं। इससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने सोमवार से कोहरा छाए रहने की आशंका व्यक्त की है।

तापमान में गिरावट

सुबह सर्द हवाएं चलने लगी, सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। 12 से दोपहर 2 बजे तक तेज धूप निकली। इसके बाद मौसम का मिजाज बदल गया। रात में सर्द हवाएं चलीं, इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 15.4 डिग्री दर्ज किया गया।

15 डिग्री से नीचे पहुंचेगा तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान में लगातार गिरावट आएगी। इससे न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच जाएगा। वहीं, अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच में दर्ज किया जाएगा।

16 नवंबर तक छाएगा कोहरा और धुंध

सुबह कोहरा छाने के बाद शाम को धुंध की आशंका है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को कोहरा छाएगा, इससे तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। 16 नवंबर तक कोहरा और धुंध छाए रहने की आशंका है।

Posted By: Inextlive