- नगर निगम सिटी में बनाएगा चार अस्थाई तालाब

- हरमू और मधुकम में गड्ढा कर भरा जाएगा पानी

- छठ करने वालों को नहीं होगी परेशानी

RANCHI (3 Nov) : राजधानी में छठ पर्व मनाने वालों की संख्या काफी अधिक है। यही वजह है कि रांची के घाटों पर काफी संख्या में लोग अ‌र्घ्य देने के लिए जुटते हैं। यही वजह है कि भीड़ को देखते हुए रांची नगर निगम ने चार अस्थाई तालाबों का निर्माण कराने का फैसला किया है। इसके तहत एक तालाब हरमू नदी के किनारे, दूसरा मधुकम व दो अन्य जगहों का चुनाव किया गया है। इन जगहों पर गढ्डा कर उसमें पानी भरा जाएगा। छठ करने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी खयाल रखा जाएगा।

रोशनी का रहेगा उचित इंतजाम

छठ को लेकर तालाबों की सफाई कराने का आदेश दिया गया है। वहीं तालाबों में सीढि़यों से कचरा हटाकर व्यवस्था दुरुस्त करने में नगर निगम के सफाई कर्मी जुट गए है। असिस्टेंट हेल्थ आफिसर डॉ किरण कुमारी ने बताया कि मुख्य तालाबों के अलावा जहां भी घाट बनाए जा रहे हैं, वहां पर नगर निगम लाईट और टॉयलेट भी उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा वहां पर जेनरेटर की भी सुविधा दी जाएगी ताकि लाईट कटने पर तत्काल पावर सप्लाई को बहाल किया जा सके।

Posted By: Inextlive