आज कई बॉलीवुड स्टार करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। इसके अलावा शानदार जिंदगी भी जी रहे हैं। शायद यही वजह है कि बड़ी संख्‍या में लोग यकीन नही करते हैं कि बॉलीवुड स्टार भी गरीब हो सकते हैं लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है। आज एक नहीं यहां पर कई सेलेब्‍स ऐसे उदाहरण हैं। कहा जाता है कि जब वे जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर बेहद गरीब और अकेले थे। उनके पास फूटी कौड़ी भी नहीं थी। आइए जानें उन स्‍टार्स के बारे में...


मीना कुमारी: बॉलीवुड में ट्रेजडी क्वी के नाम से जानी जाने वाली मीना कुमारी ने अभिनय की दुनिया में एक अलग छाप छोड़ी। 1 अगस्त 1932 को जन्मी मीना कुमारी की 31 मार्च 1972 को इस दुनिया को अलविदा कह गईं। इतनी कम उम्र में 'साहब बीबी और गुलाम', 'मैं चुप रहूंगी' और 'आरती'जैसी फिल्में कर वह सुपरस्टार बन गई थीं। फिल्म 'पाकीजा' का गीत 'चलो दिलदार चलो, चांद के पार चलो...' काफी पॉपुलर हुआ। इतना सबकुछ होने के बाद मीना की मौत जब हुई तब वह कंगाल थीं। अस्पताल में भर्ती मीना के पास बिल भरने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। जिससे उनके एक डॉक्टर ने उनका बिल भरा था। रूबी मेयर्स:


रूबी मेयर्स यानी कि सुलोचना नाम भी किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इन्हें भी करियर में काफी उतार चढ़ाव देखें। 1907 को जन्मीं रूबी मेयर्स ने 10 अक्टूबर 1983 को इस दुनिया को अलविदा कहा। रूबी मेयर्स ने 1930 के दशक में सबसे फिल्म इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्री थीं। नील कमल, खट्टा मीठा जैसे फिल्में करने वाली रूबी मेयर्स को भी अंतिम समय में काफी गरीबी झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा उन्हें अकेलापन भी बहुत था। कुक्कू मोरे:

एंग्लो-इंडियन कुक्कू मोरे का नाम भी काफी चर्चा में रहा। बॉलीवुड स्क्रीन की पहली बार-डांसर के रूप में इन्हें ही देखा जाता रहा। कुक्कू मोरे ने 1940 के दशक में इसकी शुरुआत की थी। यह उस दौर में अपने एक डांस के 6000 रुपये लेती थीं। यह काफी फेमस भी हुई थीं, लेकिन बाद में इन्हें कैंसर की बीमारी हो गई। इनके पास भी ज्यादा पैसे नहीं थे। इन्होंने बीमारी और कंगाली की वजह से 52 साली की उम्र में ही इस दुनिया से विदा ले ली थी। भारत भूषण: फिल्म बैजू बावरा से फिल्मी दुनिया में छाए भारत भूषण का नाम भी इस सूची में शामिल हुआ। 1920 में जन्में भारत भूषण 1992 को 72 वर्ष की उम्र में अलविदा कह गए। इन्होंने भाईचारा, सुहागरात, उधार, रंगीला राजस्थान जैसी फिल्मों में काम किया। भरत भूषण् ने जीवन के आखिरी दिनों में काफी गरीबी झेली। जिसकी वजह से उन्हें अपनी दो कारें भी बेचनी पड़ीं। भगवान दादा:

भगवान दादा का नाम भी काफी फेमस राह। फिल्म 'अलबेला' सहित कई सुपर हिट फिल्मों में वह जबरदस्त रोल में नजर आए। 'भोली सूरत दिल के खोटे, नाम बड़े और दर्शन छोटे' गाने में इनके ठुमके आज भी लोगों को अच्छे से याद हैं। सुपरस्टार बनने के बाद इनके पास चेंबूर में बंगला, स्टूडियो और कीमती कारें सब हो गईं, लेकिन यह सब अचानक से एक आगजनी की भेंट चढ़ गए। उनके यहीं से बुरे दिन शुरू हो गए। चेंबूर के बंगले से दादर की चॉल में उन्हें रहना पड़ा। आखिरी समय समय में उन्हें कंगाली का सामना करना पड़ा।  गुजरे जमाने की इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की तब और अब की तस्वीरें देख दिल धक से रह जाएगाअचला सचदेवा: इस एक्ट्रेस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जी हां बलराज साहनी की जोहराजबीं काफी पॉपुलर हुई। यह किरदार अचला सचदेवा ने निभाया था। 1920 में पेशावर में जन्मीं अचला ने साल 2012 को इस दुनिया को अलविदा कहा था। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े रोल निभाए हैं। जीवन के अंतिम दिनों में वह बिलकुल अकेली रहीं। दोनों बच्चे उनसे दूर रहते थे। जिस समय वह हॉस्पिटल में भी तब भी उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। अंतिम समय अस्पताल में भी उनसे मिलने कोई नहीं आया।
उत्तर भारत की इन हीरोइनों ने साउथ की फिल्मों में मचाया तहलका, देखें तस्वीरें

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra