बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेस से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात हम सुनते-देखते रहते हैं। यही वजह है कि उनके बारे में तो हम आप बहुत कुछ जानते हैं लेकिन क्या आप उनकी बहनों को जानते हैं। आइए आज मिलिए बॉलीवुड स्टार्स की उन बहनों से जो फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से भले ही दूर हों लेकिन उनका ग्लैमर और खूबसूरती किसी बॉलीवुड हीरोईन से कम नहीं है।

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला
बॉलीवुड स्टार एक्टर अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला कपूर भले ही फिल्मी दुनिया के ग्लैमर से दूर रहती हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती देखकर आप भी कहेंगे कि अगर वो फिल्में करें तो किसी भी टॉप एक्ट्रेस को टक्कर दे सकती हैं। अंशुला बोनी कपूर और मोना कपूर की बेटी हैं। इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव अंशुला के अकाउंट के डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।

दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाए हुए हैं, लेकिन उनकी बहन अनीशा पादुकोण फिल्मी दुनिया से दूर स्पोर्टस में बिजी रहती हैं। वैसे खूबसूरत अनीशा दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस से किसी मामले में पीछे नहीं हैं।

 

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा
स्टार एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा को बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती देखने के बाद लोग यही कहेंगे कि वो तो पूरी तरह स्टार मटीरियल हैं। आपको बता दें कि रिद्धिमा कपूर साहनी की शादी काफी साल पहले हो चुकी है और वो एक क्यूट बेटी की मां भी हैं।

 

यामी गौतम की बहन
विक्की डोनर फेम यामी गौतम की खूबसूरती के तो लाखों लोग दीवाने हैं ही। उनकी बहन सुरीली गौतम को देखकर लोग कहते हैं कि इन्हें भी बॉलीवुड में होना चाहिए। वैसे सुरीली शादीशुदा हैं और फिल्मी दुनिया से पूरी तरह दूर रहती हैं।

 

सोनम की बहन रिया
बॉलीवुड की हॉट फैशन दीवा सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर भी सोनम जैसी ही बहुत खूबसूरत और क्यूट हैं, लेकिन वो फिल्मी दुनिया से दूर ड्रेस डिजायनिंग के कारोबार में खूब बिजी हैं।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra