बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखरेने वाली एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण आज 31 साल की हो गई हैं। मशहूर और अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के रूप में जानी जाने वाली दीपिका ने ऐश्‍वर्या से डेब्‍यू किया है। इसे पढ़कर शायद थोड़ा अटपटा महसूस हो रहा हो या गलती से लिखा हुआ लग रहा हो। जब कि ऐसा कुछ नहीं है। कोई बात नहीं अगर समझ नहीं आया फिर आपको तो पूरी खबर पढ़नी पड़ेगी। यहां पर आपको आज दीपिका से जुड़ी खास बाते मिल जाएंगी...


बेसबॉल प्लेयर भी: दीपिका इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। यह भी नेशनल लेवल बैडमिंटन और स्टेट लेवल बेसबॉल प्लेयर रही हैं। मॉडल ऑफ द इयर: दीपिका 2005 में 'लक्मे फैशन वीक' में मॉडल ऑफ द इयर चुनी गई थीं। सबसे पहले यह लिरिल ऑरेंज सोप के कमर्शियल ऐड दिखी थीं। ओम शांति ओम: वहीं इसके बाद ही उन्होंने 2007 में ‘ओम शांति ओम’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में शाहरुख खान भी थे। अफेयर को लेकर चर्चा: आजकल एक्ट्रेस दीपिका का नाम एक्टर रणवीर सिंह के साथ जुड़ा है। वहीं इसके पहले वह निहार पांड्या और रणबीर कपूर संग चर्चा में रहीं। रिलीज होगी फिल्म:
दीपिका इन दिनों हॉलीवुड फिल्म में काम कर रही है। इस साल उनकी फिल्म ट्रिपल एक्स: दि रिटर्न ऑफ जेंडर केज रिलीज होगी। Birthday special: दीपिका पादुकोण के ये वीडियो याद हैं आपको

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra