हाल ही में भारत में निर्मला सीतारमण इंदिरा गांधी के बाद देश की पहली पूर्णकालिक रक्षामंत्री बनी हैं। उन्‍होंने देश की सुरक्षा की शपथ ली है। हालांक‍ि यह कोई पहली मह‍िला नहीं है ज‍िनके हाथों में देश की रक्षा का जि‍म्‍मा है। इनकी तरह कई दूसरे देशों में भी महिलाएं रक्षा मंत्रालय को संभाल रही हैं। आइए मि‍लते हैं उन महिलाओं से जिनके एक इशारे पर मरने-मारने को तैयार रहती है सेनाएं...

शेख हसीना:
इस लिस्ट में पहला नाम बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना हैं। इस पद के साथ ही वह रक्षामंत्री भी हैं।


मैरिस प्याने:
मैरिस प्याने इस ऑस्ट्रेलिया की रक्षामंत्री हैं। यह रक्षामंत्रालय की जिम्मेदारी इन्हें 21 सिंतबर 2015 से संभाल रही हैं।

फ्लोरेंस पार्ली
फ्लोरेंस पार्ली फ्रांस की रक्षामंत्री हैं। फ्लोरेंस पार्ली 21 जून 2017 से यह पद संभाल रही हैं।


एमडी कॉ़स्पेडल:
एमडी कॉ़स्पेडल स्पेन की रक्षा मंत्री हैं। वह इस पद पर पिछले एक साल यानी कि नवंबर 2016 से आसीन हैं।


यूवी लेयन:

यूवी लेयन जर्मनी की रक्षामंत्री हैं। वह यहां पर 3 सालों से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra