अक्‍सर लोग कहते हैं कि एक्‍टिंग की दुनिया में हाई एजूकेशन जरूरी नही है। यहां पर पॉपुलर होने के लिए सिर्फ अभिनय की बारीकी पता होनी चाहिए लेकिन हकीकत में शायद ऐसा नहीं है। आज टीवी की दुनिया में अच्छे खासे पढ़े-लिखे स्‍टार्स मौजूद हैं। अगर ऐसा होता तो इन टीवी स्‍टार्स ने इतनी हाई एजूकेशन में अपना समय न बर्बाद किया होता है। आइए जानें पॉपुलर 10 टीवी स्‍टार की एजूकेशन के बारे में...


रागिनी खन्ना: ससुराल गेंदा फूल की एक्ट्रेस रागिनी खन्ना ने R. N. Shah स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की। इसके बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में मास्टर डिग्री हासिल की है। दीपिका सिंह: दीया और बाती की एक्ट्रेस दीपिका सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नही हैं। इन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विथ मार्केटिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इन्होंने पंजाब टेक्िनकल यूनिवर्सिटी से पढाई की है। सुरभी ज्योति: टीवी सीरियल कुबूल है कि एक्ट्रेस सुरभी ज्योति ने इंग्लिस में मास्टर्स किया है। इन्होंने जालंधर के एपीजे कॉलेज से पढाई पूरी की है। करन पटेल:
ये हैं मोहब्बते फेम सीरियल के एक्टर करन पटेल आजकल घर-घर में छाए हैं। इन्होंने भी लंदन के स्कूल ऑफ ऑर्टस से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


रोनित रॉय: फेमस टीवी एक्टर रोनित रॉय ने भी हाई एजूकेशन ली है। इन्होंने अहमदाबाद से स्कूलिंग करने के बाद मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra