आज इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्‍म धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी रिलीज हो रही है। फिल्‍म में धोनी के खेल के अलावा उनकी उनकी प्रेमिका व पत्‍नी तक का जिक्र किया गया है। जिससे साफ है कि फैंस धोनी की लवलाइफ को भी इंज्‍वॉय करेंगे। ऐसे में आइए आज जानें धोनी के अलावा इन दूसरे इंडियन क्रिकेटर्स को जो अक्‍सर सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड और वाइव्‍स साथ छाए रहते हैं...


रवींद्र जडेजा और रीवा सोलंकी:
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा भी अक्सर पत्नी राजकोट की रीवा सोलंकी के साथ छाए रहते हैं। रवींद्र और रीवा ने इसी साल अप्रैल में शादी की है। इन्होंने अपनी पिक्चर्स इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थी।

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह:
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की लवस्टोरी भी लंबे समय तक फैंस के बीच छाई रही। इस कपल ने भी बीते साल के अंत में मुंबई के ताज लैंड्स होटल में एक दूसरे का हाथ हमेशा-हमेशा के लिए थामा था।

चेतेश्वर पुजारा और पूजा पाबरी:

चेतेश्वर पुजारा ने अपनी गर्लफ्रेंड पूजा पाबरी को फरवरी 2013 में अपना जीवन साथी बनाया था। आज ये दोनों एक हैप्पी मैरिड कपल की तरह से रह रहे हैं।

रविचंद्रन अश्विन और प्रीत:
भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पत्नी प्रीत के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। 13 नवंबर 2011 ने शादी की थी।  अश्विन पत्नी प्रीत को स्कूल के दिनों से जानते थे। ग्रेजुएशन करते समय दोनों के बीच डेटिंग जारी थी।

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी:  
क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। शिखर पत्नी से फेसबुक के जरिए मिले थे। शिखर धवन की पत्नी उम्र में उनसे 10 साल बड़ी हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra