क्‍या आप को भारत के उस सुपर हीरो के बारे मे पता है जो अच्‍छाई का दोस्‍त और बुराई का दुश्‍मन था। जिसने बुरे लोगों को नही बुराई को जड़ से खत्‍म करने की कसम खाई थी वो कोई और नही भारत का पहला सुपरहीरो शक्तिमान है। बचपन मे आप टीवी के सामने बैठ कर अपने देशी सुपरहीरो के एक्‍शन का इंतजार करते हैं। बिना इन्‍हे देखे आप का दिन पूरा नही होता है। एक ऐसा योद्धा जिसका मकसद ढूंढ कर बुराई को खत्‍म करना और मनावता को बचाना है। पंडित गंगाधर विधाधर मायाधर ओमकार शास्‍त्री ने हमारे दिलों मे हमेशा के लिए ऐसी छाप छोडी है जो कभी नही मिट सकती है। एक्‍शन के बाद शक्तिमान बच्‍चों के लिए एक संदेश छोड़ कर जाता था जिसे हम सब काम की बात कहते हैं। हम आप को ऐसी दस बाते बताने जा रहे हैं जो बचपन मे शक्तिमान ने आप को जरूर बताई होंगी।


2- आम आदमी की ताकत को कभी कम नही समझना चाहिए क्योकि हर आम आदमी मे गांगाधर शास्त्री छुपा होता है। 4- जो लोग अच्छे होते हैं भगवान हमेशा उनके साथ अच्छा ही करता है। 6- समस्या चाहे पहाड़ जितनी बड़ी क्यों ना हो कभी हार नही माननी चाहिए क्यो कि पहाड़ भी इंसान के आत्मबल के सामने छोटे होते हैं। 8- प्रर्थाना आप को मजबूत बनाती है। गायत्री मंत्र आप को दिल से याद होगा। प्रार्थना से आप खुद को मजबूत करते हैं। 10- आप को अपनी ताकत पर विश्वास होना चाहिए। आप जो कुछ भी सोचते हैं वो कर सकते हैं यह आप को यकीन करना होगा।

Entertainment News inextlive from Entertainment News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra