आजकल तीन तलाक का मामला चर्चा में है। अधिकांश लोग तलाक के लिए घरेलू हिंसा बेरोजगारी जैसी चीजों को ही मुख्‍य वजह मानते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन्‍हीं लोगों में से हैं तो फिर इस खबर को जरूर पढ़ें। आज हम दुनिया के ऐसे अजब-गजब तलाक बताएंगे जिन्‍हें पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। हो सकता आपको हंसी भी आए कि भला कोई ऐसी वजहों से भी तलाक ले सकता है। जानें ये 10 अनोखे तलाक...


आप यह मामला पढ़कर हैरान हो जाएंगे। इस मामले में तलाक की वजह फेसबुक स्टेट्स है। जी हां एक नवविवाहित जोड़े का तलाक सिर्फ शादी के दो महीने बाद ही हो गया। हुआ ये कि 31 साल का एक बिजनेस मैन अपनी शादी के बाद अपने काम में काफी ज्यादा बिजी हो गया। शादी के समय छुट्टियां अधिक लेने से उसके ऊपर काम का प्रेशर ज्यादा हो गया था। इस दौरान वह फेसबुक पर अपना स्टेट्स मैरिड डालना भूल गया। फिर क्या यह बात उसकी नई नवेली पत्नी को नागवार गुजरी। उसका कहना था कि जैसे ही शादी हुई थी उसे सिंगल स्टेट्स रिमूव कर मैरिड डालना था। कोर्ट में इस वजह को सुनकर वकील तक हैरान हो गए।

जी हां शादी के 50 साल बाद एक दंपत्ित के तलाक का कारण कुत्ते बन बैठे। हुआ ये की रोम की रहने वाली 70 साल की एलिजा के पति को कुत्ते पालने का बेहद शौक था। वह कुत्तों पर मोटी रकम खर्च करते थे। पड़ोसियों के कुत्तों को भी वह खिलाते पिलाते थे। जिससे पेंशन की रकम से गुजारा होना मुश्िकल हो रहा था। एलिजा ने उन्हें कई बार इसके लिए मना किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद मजबूरी में एलिजा ने पति से तलाक ले लिया। उनका कहना था कि

आज Warcraft दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला खेल है, लेकिन कभी उसे बनाने वाले ने नहीं सोचा होगा ये उसकी जिंदगी को बिगाड़ देगा। साल 2004 में 28 साल की जॉसलिन ने अपने पति पीटर के साथ मिलकर इस गेम को प्रजेंट किया। क्रिसमस पर पेश हुए इस गेम में धीरे-धीरे पीटर कुछ ज्यादा ही इनवॉल्व होने लगे। एक वक्त ऐसा आया कि वह अपने साथ-साथ अपनी पत्नी की भी उपेक्षा करने लगे। वह दिन रात इस गेम को पॉपुलर बनाने में लगे। एक दिन ऐसा हुआ कि उनकी पत्नी ने दिन उनसे अलग जिंदगी जीने का फैसला किया। 9 महीने बाद उनका तलाक हो गया।

आपने सोचा भी नहीं होगा कि कोई पत्नी तब अपने पति से तलाक ले सकती है जब पति किसी खेल में हार रहा हो, लेकिन यह सच है। रूस में आंद्रेई कारपोव नाम के एक आदमी में प्लेइंग कार्ड में अपने प्रतिद्वंद्वी, सेर्गेई ब्रोडवो को हराने में सारी संपत्ति दांव पर लगा दी। सब कुछ हारने के बाद अब उसका आखिरी दांव अपनी पत्नी पर था। इस पर उसकी पत्नी काफी नाराज हुई। ऐसे में एक दिन उसकी पत्नी ने उससे बड़ा दांव खेल दिया। उसने अपने पति से तलाक लेकर सेर्गेई ब्रोडवो से रिश्ते की शुरुआत कर ली। बाद में दोनों ने शादी कर ली।

शंघाई में एक व्यक्ति ने प्लास्टिक सर्जरी की वजह से अपनी पत्‌नी को तलाक दे दिया। हुआ ये कि महिला शादी के पहले सुंदर नही थी तो उसने प्लास्टिक सर्जरी करा ली। यह बात उसने पति को नहीं बताई थी। पति पत्नी दोनों बड़े प्यार से रह रहे थे। ऐसे में जब महिला को बेटी हुई तो वह भी सुंदर नहीं थी। इस पर पति को यह बात बरदाश्त नहीं हुई कि वह और उसकी पत्नी दोनों इतने ज्यादा खूबसूरत हैं तो यह बेटी ऐसी कैसी है। जिस पर मजबूरी में पत्नी ने बताया कि उसकी सुंदरता प्लास्टिक सर्जरी से ऐसी है। इस पर पत्नी के झूठ पर नाराज होकर पति ने तलाक दे दिया।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

image source

Posted By: Shweta Mishra