आपने मंहगी-मंहगी शादियां महंगे शौक देखे होंगे लेकिन क्‍या महंगे तलाक देखे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि महंगे तलाक कैसे होते है तो आइए जरा बॉलीवुड में नजर डालते हैं। यहां पर शौक के साथ तलाक भी महंगे होते हैं। ऋतिक सुजैन का तलाक काफी महंगा माना जा रहा है। हालांकि यह अब कितना सच है कि यह तो नहीं कहा जा सकता लेकिन ऋतिक सुजैन से पहले इन सेलेब्‍स के तलाक भी काफी महंगे माने गए। जिसकी वजह से यह चर्चा में रहें...


ऋतिक रौशन-सुजैनबॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी, लेकिन साल 2013 में इनकी अनबन दुनिया के सामने आ गई थी। ऋतिक और सुजैन के तलाक को लेकर खबर आई थी कि यह काफी महंगा तलाक है। सुजैन ने अलग होने के लिए 400 करोड़ रुपये की एलीमनी अमाउंट की मांग की थी।सैफ अली खान-अमृता सिंह :सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी 1991 में हुई थी। इसके बाद ये दोनों लोग 2004 में अलग हो गए। खबर आई थी। इसमें अमृता ने उस समय करीब 5 करोड़ रुपये की एलीमनी अमाउंट ली थी। इकसे साथ ही सैफ को अपनी आधी संपत्ति भी देनी पड़ी। रिया पिल्लै-लिएंडर पेस :
रिया पिल्लै और लिएंडर पेस के रिश्ते का अंत भी इस सूची में शामिल है। कहा जाता है कि रिया ने लिएंडर से अलग होने के लिए 4 लाख रुपए अलीमनी अमाउंट की कीमत मांगी थी।  आदित्य चोपड़ा-पायल :फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा और पायल ने 2001 में शादी की थी। इसके बाद 2009 में दोनों अलग हो गए। इस दौरान पायल को आदित्य ने कितनी अलीमनी दी है इसका खुलासा आज तक नहीं हुआ।


रनवीर शोरे-कोंकणा सेन : इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन का नाम भी शामिल है। 2010 में शादी करने के बाद ये 2015 में अलग हो गए। अब कोंकणा ने रनवीर से कितनी रकम ली यह तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन चर्चा थी कि अच्छी रकम ली थी। अनुराग कश्यप-कल्कि कोचलिन :इन लोगों ने साल 2011 में शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल सका। अनुराग और कल्कि कोचलिन का 2013 में तलाक हो गया। इन्होंने भी एक बड़ी रकम एलीमनी अमाउंट में ली थी।Filmfare Awards 2017 : शाहरुख से लेकर सलमान तक सब हैं नॉमिनेट, कौन जीतेगा अवार्ड?

ट्वीट जिसने तोड़ी करन जौहर-काजोल की 25 बरस पुरानी दोस्तीBollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra