बॉलीवुड स्‍टार्स का सोशल मीडिया से गहरा नाता है। आजकल वे अपने फैंस से सीधे कनेक्‍ट होने के लिए इसका इस्‍तेमाल करते हैं। कुछ बॉलीवुड स्‍टार तो ऐसे हैं जो वर्तमान में ट्वीटर जैसी साइट्स पर काफी ज्‍यादा पॉपुलर हो चुके हैं। आज इनके ऑफिशियल पेज पर बड़ी संख्‍या में फॉलोवर्स हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कौन से बॉलीवुड स्‍टार्स हैं तो कोई बात नहीं। आइए हम आपको बताते हैं...


शाहरुख खान: बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी कि शाहरुख खान भी इस पर एक्टिव रहते हैं। यह हमेशा फनी ट्वीट करते रहते हैं। इसके अलावा वह सामाजिक मुद्दों पर भी भी अपनी बात इस पर रखते हैं। सलमान खान: बॉलीवुड में 'दबंग' नाम से पहचाने जाने वाले सलमान खान ट्वीटर पर अपनी दबंगई दिखाते रहते हैं। इनके ट्वीट लगभग फ्रेंडली नेचर के रहते हैं। यह ट्वीटर पर खुद को एक एक्टर होने के साथ ही एक बेहतर चित्रकार के रूप में भी पेश करते हैं। रितिक रोशन: एक्टर रितिक रोशन के ट्वीटर पर करीब 11 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इनके अधिकांश ट्वीट डेली लाइफ और मूवी आदि पर होते हैं। इनके ट्वीट भी बड़ी संख्या में रीट्वीट होते हैं।


अक्षय कुमार:

अभिनेता अक्षय कुमार ने भी साल 2009 में ट्वीटर ज्वाइन किया था। इतने दिनों में ही इनके करीब 10 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं। यह भी अधिकांश ट्वीट डेली लाइफ से जुड़े हुए ही करते हैं। अभिषेक बच्चन:

पापा अमिताभ की तरह अभिषेक भी ट्वीटर पर अधिक एक्टिव रहते हैं। यह हमेशा सोशल इश्यूज पर ट्वीट करते रहते हैं। इसके अलावा यह डेली लाइफ और वाइफ ऐश्वर्या की फिल्मों पर भी ट्वीट करते हैं। कम समय में इनके भी लाखों की संख्या में फॉलोवर्स हो गए हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra