विराट कोहली बैटिंग महेंद्र सिंह धोनी की कीपिंग और सचिन तेंदुलकर की सेंचुरीज की सेचुरी ये सब बातें लोगों की नजर में उनका दर्जा बहुत ऊंचा कर देती हैं। इसके साथ ही इन जैसे विश्‍व के कई खिलाड़यों की दरियादिली भी उन्‍हें एक अलग किस्‍म की इज्‍जत दिलाती है। आइये आज हम आपको मिलाते है दुनिया के दस ऐसे खिलाड़यों से जिनकी समाजसेवा से रोशन होती हैं कई जिदगियां।

 

सचिन तेंदुलकर
खामोश और संजीदा मिजाज सचिन तेंदुलकर अपने समाजसेवा के कामों को भी बेहद खामोशी से करते हैं। वे अपनी सास के अपनालय एनजीओ के साथ जुड़ कर करीब 200 जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई-लिखाई व पालन-पोषण का खर्च उठाते हैं। वे और भी कई समाजसेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं।

 

स्टीव वॉ
पूर्व ऑस्ट्रेलियन कप्तान स्टीव वॉ को लोग फादर टेरेसा भी कहते हैं क्योंकि मदर टेरसा से प्रभवित होने के बाद उन्होंने कोलकाता की उदयन संस्था के लिए  लेपरोसी यानि कुष्ठरोग से पीड़ित बच्चों के स्वास्थय और विकास के लिए काम करना प्रारंभ किया। 2009 से वे वॉ फांउंडेशन नाम से एक समाजसेवी संस्था भी चला रहे हैं।

 

ग्लेन मैक्ग्रा
ऑस्ट्रेलियाई फास्ट बोलर ग्लेन मैक्ग्रा ने अपनी पत्नी को ब्रेस्ट कैंसर के कारण खो दिया था। उसके बाद ही उन्होंने कैंसर पीड़ितों के लिए मैकग्राथ फाउंडेशन शुरू किया।

शाहिद आफरीदी
अपने बड़बोलेपन और विवादों में फंसने वाले स्वभाव के लिए मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी का एक उजला पहलू भी है। वे कई समाजसेवी संस्थाओं से से जुड़े हैं और लोगों को स्वास्थ्य व शिक्षा सेवाएं दिलाने में मदद के लिए काम करते हैं। उन्होंने 2014 में अपनी समाज सेवी संस्था शाहिदआफरीदी फाउंडेशन भी शुरू की।

युवराज सिंह
कैंसर सरवाइवर क्रिकेटर युवराज सिंह अब कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करने और शुरूआत में उसे काबू करने तरीकों को लोगों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। वे इस काम के लिए 'यूवीकैन' नाम की संस्था भी चलाते हैं।

मुथैया मुरलीधरन
यूएन के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के अंबेसेडर श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन साल 2000 से फाउंडेशन ऑफ गुडनेस चला रहे हैं। इस के अंतरगत वे स्थानीय लोगों की भलाई के लिए काम करते हैं और उन्हें शिक्षा, घर और चिकित्सा जैसी सुविधायें दिलाते हैं। इसके साथ ही वे एक र्स्पोटस कांप्लेक्स बनाने की योजना पर भी काम कर रहे हैं।

महेला जयवर्धने
श्रीलंका के ही महेला जयवर्धने भी अपने भाई की कैंसर से मौत होने के बाद समाज सेवा की ओर मुड़े और कैंसर से लड़ाई और कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए काम कर रहे हैं।

रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया के एक अन्य पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी समाजसेवा से जुड़े हैं। वे भी द पोंटिंग फाउंडेशन नाम की संस्था चलाते हैं।

इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान राजनीति से जुड़े होने के साथ कई समाजसेवा की संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं। वे अपनी मां के नाम पर एक शौकत खानम मेमोरियल ट्रस्ट भी चलाते हैं। जो जरूरतमंदों को मुफ्त इलाज और अन्य सुविधायें उपलब्ध कराता है।

इयान बॉथम
इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी इयान बॉथम भी चैरिटी से जुड़े कई कार्यक्रमों का हिस्सा हैं। साल 2003 में वे यूके की लीडिंग ब्लड कैंसर चैरिटी,ल्यूकीमिया रिसर्च के प्रेजिडेंट नियुक्त किए गए।

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Molly Seth