बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा 18 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्‍म फोर्स-2 के लिए चर्चा में छाई हैं। वह अपनी इस फिल्‍म का प्रमोशन काफी शानदार तरीके से कर रही हैं। फिल्‍म में सोनाक्षी एक रॉ एजेंट के किरदार में नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर भी फिल्‍म में उनके किए एक्‍शन की जबर्दस्‍त तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं। ऐसे में आइए फिल्‍म रिलीज से पहले जानें सोनाक्षी सिन्‍हा के बारे में ये 10 बातें....

जॉन अब्राहम भी साथ:
सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म का निर्देशन अभिनय देव ने किया है। यह वर्ष 2011 में आई फिल्म 'फोर्स' का सीक्वल है। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम हैं।


शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी:

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है। 1990 में जन्मी सोनाक्षी 3 भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उन्हें दो जुड़वां भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा हैं।

पांच सल पूरे कर लिए:

सोनाक्षी ने आज बॉलीवुड में पांच सल पूरे कर लिए हैं। सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से डेब्यू करने वाली सोनाक्षी को आज दबंग गर्ल नाम से जाना जाता है।

30 किलो वजन कम किया:

फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी काफी हेल्दी थी। 'दबंग' में एक गांव की लड़की के रोल के लिए उन्हें एक दो किलो नहीं, पूरे 30 किलो वजन कम करना पड़ा था।


फिल्मों में अभिनय किया:

सोनाक्षी ने अब तक राउडी राठौर, जोकर, सन ऑफ सरदार, दबंग 2, लुटेरा, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई और बुलेट राजा जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

दर्शकों का प्यार मिला:

सोनाक्षी का कहना है कि जब पहली बार उन्होंने अभिनय किया था काफी असहज महसूस कर रही थीं। हालांकि आज तो दर्शकों के प्यार ने उन्हे मजबूत बना दिया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra