-1717 पद के लिए 29,359 ने दी थी मुख्य परीक्षा

PATNA : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 22 जुलाई को दारोगा के 1717 पदों पर होने वाली बहाली के लिए ली गई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया गया। मुख्य परीक्षा में शामिल कुल 29,359 कैंडिडेट्स में से 10,161 मुख्य परीक्षा में पास घोषित किए गए। अब इन्हें शारीरिक जांच की परीक्षा में शामिल होना होगा।

सितंबर में हो सकती है शारीरिक जांच

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य परीक्षा में पास हुए 10,161 कैंडिडेट्स में अनुसूचित जाति के 1230 पुरुष व 570 महिलाएं, अनुसूचित जनजाति से 36 पुरुष व 18 महिलाएं, अतिपिछड़ा वर्ग से 1158 पुरुष व 618 महिलाएं, पिछड़े वर्ग से 684 पुरुष व 348 महिलाएं, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए तीन प्रतिशत आरक्षण के तहत 288 महिलाएं, सामान्य जाति से 3672 पुरुष व 1680 महिलाएं शामिल हैं। आयोग के अनुसार सभी सफल कैंडिडेट्स के लिए शारीरिक जांच, दौड़ व ऊंची कूद की परीक्षा सितंबर में प्रस्तावित है। तिथि की घोषणा जल्द होगी।

Posted By: Inextlive