बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण जल्‍द ही हॉलीवुड फिल्‍म xXx-रिटर्न ऑफ जेंडर केज में नजर आने वाली हैं। उन्‍होंने अपनी एक तस्‍वीर पोस्‍ट करते हुए इसकी जानाकरी दी। फोटो में दीपिका विन डीजल के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में सिर्फ दीपिका का चेहरा नजर आ रहा है और विन डीजल की बैक नजर आ रही है। इस फोटो पर अभिषेक बच्‍चन और रितेश देशमुख ने अपने तरीके से कमेंट किए।


2- फिल्म पीकू से अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म हैप्पी न्यू इयर के दुबई प्रीमियर पर बैकलेस ब्लेक गाउन में नजर आईं। उन्होंने ब्लेक ड्रेस में अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। दीपिका का नाम बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में लिया जाता है।

4- पिछले साल हुए एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवार्डस में दीपिका रेड कार्पेट पर एक दम अनोखे लुक में नजर आईं। दीपिका ने ग्रीन और ब्लेक कांबिनेशन का एक गाउन पहना हुआ था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। उन्होंने ब्लेक हाई हील पहन रखी थी जो उनकी खूबसूरती में चारचांद लगा रही थी। रेड कार्पेट पर उनका आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था।

6- 2015 में इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा के प्रमोशन के लिए दीपिका दिल्ली में थीं। उन्होंने सर्दियों में बहुत शानदार लुक अपनाया था। दीपिका ने व्हाइट कलर का लॉन्ग स्वैटर पहन रखा था। उन्होंने स्वैटर के नीचे स्कर्ट पहन रखी थी जो उनके लुक को और निखार रही थी। दीपिका ने अपनी फोटो जब सोशल मीडिया पर अपलोड की तो उनके फैंस की धड़कने थम गईं थीं।

8- बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण और हॉलीवुड स्टार विन डीजल xXx-रिटर्न ऑफ जेंडर केज की शूटिंग के दौरान भी अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते रहते थे। सेरेना उंगर, रूबी रोज के साथ डॉयरेक्टर डीजे क्यूरोसो भी दीपिका के साथ नजर आये। दीपिका ने फिल्म में शानदार एक्शन किया है।

9- फैशन डिजाइनर्स के लिए दीपिका पादुकोण किसी ड्रीम से कम नही हैं। हर फैशन डिजाइनर उन्हें अपनी ड्रेस में देखना चाहता है। दीपिका साड़ी में बहुत खूबसूरत नजर आती हैं। व्हाइड कॉटन साड़ी में रेड बार्डर के साथ दीपिका बहुत हॉट नजर आ रहीं थी। दीपिका ने इस साड़ी में सभी का दिल जीत लिया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra