गोली बंदूक और सांप देखकर तो हर कोई भाग जाता है पर जो चूहा देख कर भागे उसे महा डरपोक कहते हैं। जनाब आप सोच रहे हैं कि हम मजाक कर रहे हैं पर सच सुन कर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जायेगे। जब आप को पता चलेगा कि एक पुलिस वाले भईया को एक चूहे ने दौड़ा लिया और वो वहां से ऐसे भागे जैसे चूहे से उनकी जान को खतरा है।


चूहे को देख भागे पुलिस वाले भईयाजनाब घटना सेंट पिट्सबर्ग की है। सेंट पिट्सबर्ग में एक पुलिस अधिकारी पुलिस की वर्दी में पुलिस डिपार्टमेंट के कमरों का ताला चेक कर रहा होता है। जब वह ताला लगाकर चलता है तो उसके बाद वह दूसरे कमरे में झांकता है। जैसे ही वह तीसरे कमरे के गेट पर पहुंचता है तो गली में उसके सामने से एक चूहा आ जाता है। चूहे को आता देख वह डर कर उछल जाता है। उसकी समझ में नहीं आता कि वो क्या करे। चूहे को देख वो डर के चलते अपने दोनो हाथ उठा कर भागना शुरु कर देता है और साइड में जाकर रूकता है। इसके बाद जब उसे लगता है कि चूहा वहां से चला गया होगा तो वो पीछे मुड़ कर देखता है। तब तक चूहा वहां से जा चुका होता है।

 


Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra