विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड को टी-20 सीरीज में भी मात दे दी। इस दौरान भारतीय टीम ने अपने भूतपूर्व कप्‍तान एमएस धोनी को एक खास तोहफा दिया। पढ़ें पूरी खबर...

धोनी के नाम ये चार बड़ी उपलब्धियां
भारतीय टीम ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके प्रेरणादायी नेतृत्व के लिए सम्मानित किया। भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक धोनी को टीम की तरफ से एक खास तोहफा दिया गया। धोनी को लकड़ी की एक पट्टिका दी जिस पर 4 चांदी के सितारे बने हैं। पता चला है कि यह चार सितारे धोनी की कप्तानी में हासिल की गई चार महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए हैं। पहला 2007 वर्ल्ड टी20 में जीत, दूसरा 2009 में दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम, तीसरा 2011 में 50 ओवर का वर्ल्ड कप और चौथे 2013 में इंग्लैंड में चैम्पियंस ट्राफी जीतने के लिए।

Inspirational. Captain par-excellence. Thank you - #TeamIndia @msdhoni pic.twitter.com/swnMcKzFld

— BCCI (@BCCI) February 1, 2017


धोनी को मिला सम्मान
इस छोटे निजी कार्यक्रम में खिलाडिय़ों के अलावा सहायक स्टाफ के सदस्य और सेलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद शामिल थे। यह कार्यक्रम टीम होटल में हुआ और क्रिकेटरों ने भी धोनी का आभार जताया। बीसीसीआई ने भी पूरी टीम की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘‘प्रेरणादायी। बेहतरीन कप्तान। धन्यवाद। टीम इंडिया। महेंद्र सिंह धोनी।’’
8 रन जोड़कर 8 विकेट तो गिरे ही यह कमाल भी दिखे इंडिया-इंग्लैंड टी 20 मैच में

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari