25 हजार स्‍वरोस्‍की क्रिस्‍टल और पांच मील तक फैली रोशनी से सजा रॉकफेलर प्‍लाजा क्रिसमस ट्री दुनिया का अब तक का सबसे मशहूर क्रिसमस ट्री है लेकिन ये अकेला ही ऐसा क्रिसमस ट्री नहीं है जो इतना मशहूर है। आइए आपको बताएं दुनिया के कई और ऐसे मशहूर क्रिसमस ट्री के बारे में जो अजीबो-गरीब तो हैं लेकिन साथ ही उतने फेमस भी हैं।

1 . न्यूयॉर्क में खड़ा ये है रॉकफेलर प्लाजा का 2015 का क्रिसमस ट्री। ये 78 फुट लंबा और  47 फुट चौड़ा है। इस क्रिसमस ट्री की भव्यता को देख आप जरूर चौंक जाएंगे। दूर-दूर से क्रिसमस के मौके पर लोग इसको देखने के लिए आते हैं और देर तक यहां रुककर खूब एंज्वॉय करते हैं।

3 . दुनिया का सबसे बड़ा तैरने वाला क्रिसमस ट्री। ये आपको मिलेगा रियो-डी-जेनेरियो के रॉड्रिगो डी फ्राइटास लगून में। इंटरलॉकिंग धातु के खंभों और बड़ी संरचना में तैयार इस क्रिसमस ट्री का वजन 386 टोन्स है। यह ट्री 2.5 मिलियन माइक्रो लाइट बल्ब से सजा हुआ है, जो दूर से ही इस ट्री का रिफ्लेक्शन दे देते हैं।

5 . लंदन के सेंट पैन्क्रास ट्रेन स्टेशन में खड़ा ये प्लेफुल क्रिसमस ट्री देखकर किसी को भी अपना बचपन याद आ जाएगा और बच्चों के लिए तो इसका कहना ही क्या। इसकी खासियत ये है कि ये पूरी तरह से खिलौनों से ढका हुआ है। इसमें लगे सभी खिलौने डिजनी करेक्टर्स हैं। ये 45 फिट लंबा है।

7 . न्यू ताइपे में खड़ा ये क्रिसमस ट्री ऐसा पहला ट्री है, जो 360 डिग्री लाइट स्कल्पचर प्रोजेक्शन टेक्नोलॉजी से बना है। ये ट्री यहां सिटी हॉल के बाहर खड़ा है। इसकी लंबाई 118 फुट है। शाम 5.30 से 10.00 बजे के बीच आधे घंटे के अंतराल में ये पांच-पांच मिनट के लाइट शो में सामने आता है।

9 . राकवेरे में घरों की 121 पुरानी खिड़कियों से तैयार ये क्रिसमस ट्री 39 फुट लंबा है। इसको बनाने में डिजाइनर को दो दिन का समय लगा। इसको शहर के ही एक आर्टिस्ट टीट सूर ने अपने कारपेंटर स्टूडेंट्स के साथ मिलकर बनाया है।

inextlive from Spark-Bites Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma