प्‍यार में हमेशा लोग अपने प्रेमी हो या प्रेमिका कुछ खास नया करने की कोशिश में रहते हैं। वे यही सोंचते हैं कि उनका साथी हमेशा खुश रहे। अपने कपल की हर एक ख्‍वाहिश पूरी करने की सोचते रहते हैं लेकिन क्‍या कभी आपने यह सुना है कि किसी ने अपनी प्रेमिका की पसंद की कार में उसे दफना दिया हो। शायद नहीं लेकिन चीन में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

प्रेमिका की पसंदीदा कार
जी हां चीन में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। वहां पर एक बार प्रेम का बड़ा अजीब उदाहरण देखा गया है। एक आदमी जो अपनी प्रेमिका को बेंइतहा प्यार करता था। कुदरत के कहर की वजह से उसका साथ छूट गया। ऐसे में उसने अंतिम समय पर उसकी ख्वाहिश को काफी अच्छे से पूरा किया। उसने अपनी प्रेमिका की पसंदीदा चीज के साथ उसे दफनाने का प्लान किया। इस दौरान वह जब उसकी पसंदीदा चीजों के बारे में याद कर रहा था तो उसे कार सबसे ऊपर लगी। उसे पता था कि उसकी प्रेमिका को उसकी कार बेहद पसंद थी। ऐसे में उसने उसे कार में दफनाने का फैसला किया। उसका यह फैसला सुनकर काफी लोग शॉक्ड हो गए, लेकिन उसकी अपनी इच्छा के आगे लोग कुछ नही बोले। इसके बाद उसने प्रेमिका की पसंदीदा कार को दफनाने की तैयारी की।
फूलों के गुलदस्ते भी दिए
ऐसे में इस प्रकिया के दौरान शांक्सी प्रांत में सबसे पहले एक बड़ी सी कब्र खोदी गई। कब्र इतनी खोदी गई की उसमें कार समां जाए। कार में उसकी प्रेमिका की बॉडी रखी गई। इसके बाद एक क्रेन मंगाई गई। क्रेन आने के बाद उसकी मदद से कार को जमीन से ऊपर उठाया गया। फिर उसे जमीन में जहां पर उसकी कब्र खुदी थी। वहां पर रख दिया गया। इसके बाद कुछ लोगों ने मिलकर कार को उसकी कब्र के अंदर विदाई थी। इतना ही नहीं उसके पीछे से अंदर फूलों के गुलदस्ते भी अंदर ही समाहित किए गए है। इस दौरान दोनों के परिवार वाले भी मौजूद थे। ऐसे में चीन में पसंदीदा कार के साथ पूरी की दफन की प्रक्रिया काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर भी यह खबर काफी तेजी से छाई है।

courtesy mail on line

inextlive from Bizarre News Desk

Posted By: Shweta Mishra