ब्राजील में एक गांव है जिसका नाम एंक्रूजिल्‍हादा है यहां पर लॉटरी और बिंगो जैसे खेल खेलने पर जीतने वाले को पुरस्‍कार में पैसा नहीं लड़कियां मिलती हैं। बड़ी बात ये है कि ऐसी लड़कियों में ज्‍यादातर की उम्र 11 से 17 साल के बीच होती है।

टिकट पर लिखा होता है लड़कियों का नंबर
पोलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि ब्राजीन के उत्तर पूर्व में बसे एक शहर एंक्रूजिल्हादा में ये शर्मनाक खेल खेला जाता है। जिसमें जब आप लॉटरी और बिंगो का टिकट लेते हें तो ईनाम के तौर पर लड़की हासिल होती है। एक स्वंयं सेवी संस्था के अनुसार आप इस लड़कियों से सेक्स स्लेव की तरह काम लिया जाता है। गांव के मर्द इस लॉटरी के लिए एक नंबर लिखा हुआ टिकट खरीदते हैं ये नंबर ईनाम में मिलने वाली लड़की का होता है। जिस किसी का नंबर मैच हो जाता है वो लड़की को जीत जाता है। टिकट का सबसे कम मूल्य पांच पॉण्ड से शुरू होता है। सबसे मंहगा स्टार प्राइज होता है जिसमें जीतने वाले को वर्जिन यानी कुंवारी लड़की मिलती है।
पुलिस की जानकारी में होता है खेल
संस्था ने बताया कि ये गंदा खेल पुलिस और आसपास के तमाम लोगों की जानकारी में दिन की रोशनी में खेला जाता है।ये खेल आसपास के इलाकों में भी पाप्युलर है। जहां से लोग ब्राजील के बाहिया राज्य में स्थित इस गांव में आ कर एक निश्चित स्थान पर लड़कयों को सेक्सुअली एब्यूस करने के लिए ये लाटरी और बिंगो गेम खेलते हैं।

11 से 17 साल की अंडर एज लड़कियां होती हैं दांव पर
गेम नंबर लिखे टिकट के आधर पर खेला जाता है और इसमें सबसे 11 से 17 साल की लड़ियों को दांव पर लगाया जाता है। अगर लड़की कुंवारी हो तो उसके टिकट का दाम सबसे ज्यादा होता है। किसने किस लड़की को जीता इसका टिकट खेलने वाले पुरुष बेसब्री से इंतजार करते हैं।
ब्राजील में होने वाले अगले ओलंपिक गेम
इसी साल अगस्त से ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में आरेलंपिक गेम शुरू होने वाले हैं और ऐसे में इस खेल के चलते चाइल्ड एब्यूज और ट्रैफिकिंग का खतरा औश्र बढ़ गया है। दूर दूर से लोग यहां पहुंचेंगे और ज्यादा से ज्यादा लॉटरी बिकेंगी तो ज्यादा बच्चियों की भी जरूरत होगी। क्योंकि ब्राजील एक गरीब देश है और यहां के करीब 40 प्रतिशत लोग अत्यधिक गरीबी में जीवन बिताते हैं। ऐसे में देह व्यापार उनके लिए आसान आजीविका का साधन है और बचचों को इसमें इस्तेमाल करना उन्हें काफी सुविधाजनक लगता है।

Bizarre News inextlive from Bizarre News Desk

Posted By: Molly Seth