- तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार, हीट स्ट्रोक के बढ़ गए मरीज

- ज्यादा पसीना होने से शरीर में हो जाती है पानी की कमी

Meerut: सूरज की तपती किरणें कयामत ढाने लगी हैं। मेरठ में पारा चढ़ते हुए शनिवार को ब्ब् डिग्री सेल्सियस पार कर गया। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। एनसीआर हाई रिस्क जोन माना जा रहा है। मेडिकल कालेज से लेकर निजी क्लीनिकों तक गर्मी जनित बीमारियों के मरीज दोगुने हो गए हैं।

उत्तर भारत का तापमान गत चार दशक से लगातार बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों ने आगाह किया है कि अगले दशकों में यह भ्0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज धूप से शरीर का मेटाबोलिज्म बिगड़ जाता है। तापमान ब्0 डिग्री सेल्सियस पार करते ही शरीर पर इसका दुष्प्रभाव शुरू हो जाता है। शरीर में पानी की कमी होने से ऐंठन होना, चक्कर आना, भूख में कमी, उल्टी एवं कमजोरी आदि महसूस होती है। हीमोग्लोबिन तेजी से घटता है और गंभीर स्थिति में मरीज को पेशाब से खून तक आ सकता है। अगर सटीक इलाज न मिले तो मरीज की मौत भी हो सकती है। मेरठ के चिकित्सकों का कहना है कि गर्म मौसम में हीट स्ट्रोक, डायरिया एवं पीलिया का खतरा है।

इन पर है खतरा

पारा ब्0 डिग्री सेल्सियस के पार जाने पर व्यक्ति को पसीना आने लगता है और उसके शरीर में पानी की कमी हो जाती हे। इसलिए घर से बाहर रहने वालों पर हीट स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है।

खानपान में रखें सावधानी

- तरल खानपान बढ़ाएं। यह सुपाच्य व स्वास्थ्यवर्धक के साथ ही शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।

- भोजन में सलाद की भरपूर मात्रा लें। सब्जियों को धोकर खाएं।

- रोजाना पांच लीटर पानी पीएं।

- खानपान में नमक एवं अन्य खनिज लवणों का सामंजस्य रखें।

- खाली पेट धूप में टहलना खतरनाक है। पूरी आस्तीन का कपड़ा पहनकर बाहर निकलें।

- कटे-फटे फल, बासी एवं मसालेदार भोजन से बचें। इससे संक्रमण एवं फूड प्वाइजनिंग हो सकता है।

- ककड़ी, खीरा, लौकी, करेला एवं तोरई का सेवन उत्तम है।

हीट स्ट्रोक का घरेलू उपाय

क्। कच्चे आम का रस - आम पना का एक गिलास हीट स्ट्रोक रोकने के लिए काफी है। दिन में एक गिलास लें।

ख्। इमली - पानी में इमली डाल कर उबालना चाहिए। क्भ् मिनट इसे छान कर नमक और पानी मिलाना चाहिए। बुखार ठीक हो जाता है।

फ्। प्याज - कटे प्याज को जीरे के साथ भुनकर सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त हो जाती है।

ब्। गरी का दूध - गरी के दूध में काली मिर्च के दाने पीस कर डालें और शरीर पर लगाएं। शरीर से गर्मी तुरंत निकल जाएगी।

भ्। फलों का रस पीएं - नारियल पानी गर्मी में अत्यंत लाभप्रद है। यह हीट स्ट्रोक से बचाता है।

म्। इलेक्ट्रोलाइट नमक - हीट स्ट्रोक में शरीर एवं मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। नमक एवं खनिजों का संतुलन शरीर को दुरुस्त रखेगा।

इनका कहना है

ज्यादा तापमान होने पर धूप से बचाव करना चाहिए। खूब पानी पीकर घर से निकलें। सुपाच्य खानपान रखें। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट फैक्टर का संतुलन रखना चाहिए।

डा। तनुराज सिरोही, फिजीशियन

सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में आना त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। सनबर्न एवं स्किन डिजीज का खतरा बढ़ा है। पसीने की वजह से भी संक्रमण हो सकता है। पानी पीने के साथ ही त्वचा को ठंडक देने का उपाय करना चाहिए।

डा। शिशिर गुप्ता, चर्म रोग विशेषज्ञ

तेज धूप एवं धूल कणों की वजह से एलर्जिक कंजक्टीवाइटिस की बीमारी बढ़ रही है। आंख लाल हो जाती है, और रगड़ने पर घाव भी बन सकता है। आंखों को स्वच्छ पानी से धोते रहें। बर्फ भी रख सकते हैं।

डा। प्रतीक अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ

Posted By: Inextlive