- प्रमुख मार्गो के फुटपाथ की भी बदलेगी तस्वीर

- नगर निगम ने तैयारियां शुरू की, हाल में ही लोहिया पथ पर उठाया गया कदम

abhishekmishra@inext.co.in

LUCKNOW: एक तरफ जहां स्मार्ट सिटी के तहत कई मागरे को स्मार्ट बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है, वहीं दूसरी तरफ अब निगम प्रशासन का फोकस बदहाल फुटपाथ की तरफ भी है। निगम प्रशासन की ओर से बदहाल फुटपाथ को भी स्मार्ट बनाने के लिए योजना तैयार कराई जा रही है।

नोहिया पथ से शुरुआत

हाल में ही निगम प्रशासन की ओर से लोहिया पथ के किनारे से इसकी शुरुआत की गई है। समता मूलक चौराहे से लेकर लोहिया चौराहे तक बायें तरफ फुटपाथ का सौंदर्यीकरण कराया गया है। सौंदर्यीकरण के दौरान यहां पर ऐसे पौधे लगाए गए हैं, जो प्रदूषण रोधी हैं। इसके साथ ही साफ सफाई पर भी खासा फोकस किया गया है।

तैयार हो रही लिस्ट

निगम प्रशासन की ओर से अब इसी योजना को वृहद रूप देने की तैयारी की गई है। निगम प्रशासन की ओर से ऐसे फुटपाथ की लिस्ट तैयार कराई जा रही है, जो लंबे समय से बदहाल हैं। इसकी वजह से जनता इनका उपयोग नहीं कर पा रही है। अगर फुटपाथ की स्थिति सुधर जाए तो निश्चित रूप से पैदल चलने वाले लोगों को खासी राहत मिलेगी। निगम प्रशासन की माने तो इंदिरानगर, गोमतीनगर, आलमबाग समेत कई इलाकों में प्रमुख मार्गो के फुटपाथ का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

ये होंगे कार्य

सौंदर्यीकरण के दौरान ये कदम उठाए जाएंगे।

1-प्रदूषणरोधी पौधे रोपित किए जाएंगे

2-लिटर बिंस की व्यवस्था

3-सीटिंग की व्यवस्था

4-प्रॉपर लाइटिंग

5-नियमित सफाई

बड़े पार्को पर भी फोकस

निगम प्रशासन की ओर से शहर के बड़े पार्को के डेवलपमेंट पर भी खासा फोकस किया जा रहा है। निगम प्रशासन की ओर से निर्णय लिया गया है कि बड़े पार्को का भी और बेहतर ढंग से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पार्को के मेंटीनेंस में निगम कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी। जिनकी ड्यूटी पार्को के मेंटीनेंस में होगी, उन्हें कहीं भी दूसरी जगह ड्यूटी पर नहीं भेजा जाएगा।

खाली प्लॉट्स पर फोकस

निगम प्रशासन की ओर से हर वार्ड में खाली प्लॉट्स पर भी फोकस किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे लोग अपने-अपने जोन में खाली प्लॉट्स चिन्हित कर लें और संबंधित प्लाट मालिक से संपर्क कर सुनिश्चित करें कि प्लॉट कूड़ाघर में तब्दील न हो। अगर कोई प्लॉट कूड़ाघर के रूप में मिलता है तो संबंधित प्लॉट मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन

फुटपाथ डेवलपमेंट पर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रमुख मार्गो के किनारे फुटपाथ का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। बदहाल फुटपाथ की लिस्ट बनवाई जा रही है।

डॉ। इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive