निगम सिखाएगा पार्षदों को नैतिकता का पाठ

नए पार्षदों की 'क्लास' लेंगे पुराने पार्षद

इसके लिए तीन दिन ट्रेनिंग कैंप लगाएगा निगम

पुराने पार्षद नए पार्षदों को सिखाएंगे निगम के कायदे कानून

Meerut। नगर निगम में इस बार अधिकांश पार्षद नए है। नए पार्षद नगर निगम की कार्यशैली से बिल्कुल अनजान हैं। जो पुराने है, वह भी निगम के कायदे व कानून के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। इसीलिए निगम ने नए पार्षदों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने के लिए एक योजना बनाई है। इसके लिए निगम तीन दिन का ट्रेनिंग कैंप लगाएगा। जल्द ही इसकी तारीख भी निश्चित कर दी जाएगी।

सिखाएंगे नियम

निगम ने नए पार्षदों को कायदे व कानून का पाठ पढ़ाने के लिए पुराने पार्षदों को सहारा लिया जाएगा। क्योंकि कई पुराने पार्षद ऐसे हैं, जो निगम के कायदे व कानून से भली- भांति परिचित हैं। निगम के कर्मचारी व अधिकारी भी कई बार पुराने पार्षदों की जानकारी का फायदे उठाते हैं।

इंटर भी नहीं

निगम में इस ट्रेनिंग कैंप का आयोजन इसीलिए भी किया जा रहा है क्योंकि इस बार चुने गए 90 में से 55 पार्षद ऐसे है, जो इंटर पास भी नहीं हैं। जबकि 45 पार्षद ऐसे हैं, जो इंटर या उससे अधिक पढ़े हुए हैं। यह कारण है निगम ने ट्रेनिंग कैंप लगाने की योजना बनाई है।

नगर निगम के नियम व कानून की जानकारी देने के लिए ट्रेनिंग कैंप लगाने की योजना बनाई गई है। अधिकांश नए पार्षद हैं। इस कैंप से पार्षदों को निगम के बारे खासी जानकारी मिलेगी। पुराने पार्षद व कुछ अधिकारी यह जानकारी देंगे। जल्द ही तारीख निश्चित कर कैंप का आयोजन किया जाएगा।

मनोज कुमार चौहान, नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive