भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे प्रयाग गौरव रत्‍‌न से हुए सम्मानित

सेवा समिति संस्था ने किया 'एक शाम साई के नाम' का आयोजन

ALLAHABAD: सेवा समिति संस्था की ओर से गुरुवार को भजन संध्या 'एक शाम साई के नाम' का भव्य आयोजन हुआ। सेवा समिति गार्डन में आयोजित भजन संध्या में भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे की एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया। सूर्य प्रकाश ने 'जय गणेश जय महादेव', 'बम-बम भोलेनाथ की पूजा करेंगे हम', 'मंगल भवन अ मंगलहारी', 'साई राम तेरे हजारों नाम', 'शिरडी वाले साई बाबा', 'प्रयाग नगरी बसे संगम के तीरे' जैसे भजनों की प्रस्तुति की। साथ ही नेहा पांडेय व बुलबुल अग्रवाल ने भी भजनों की प्रस्तुति की।

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय ने कहा कि भक्ति से इंसान को धर्म-आध्यात्म की शक्ति मिलती है। इससे उसका जीवन सार्थक होता है। उन्होंने गायन में अतुलनीय योगदान के लिए सूर्य प्रकाश को प्रयाग गौरव रत्‍‌न से सम्मानित किया। संचालन मनोज श्रीवास्तव व मृदुला श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान डॉ। बीके कश्यप व अविनाश श्रीवास्तव ने आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

Posted By: Inextlive