- दिवाली से ठीक पहले सोने चांदी के भावों में साल की सबसे बड़ी गिरावट

- सस्ते सोने चांदी के चक्कर में धनतेरस पर कारोबारियों को अच्छे बिजनेस की उम्मीद

KANPUR: दिवाली से ठीक पहले सोने के भावों में साल की सबसे बड़ी गिरावट हुई है। एक हफ्ते में सोना 3 फीसदी तक टूटने से धनतेरस पर ग्राहकों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका भी है। वहीं यह गिरावट आगे भी जारी रहने की उम्मीद बाजार के जानकार जता रहे हैं। अंतराष्ट्रीय कारणों की वजह से सोने के भाव इस हफ्ते 3.2 फीसदी टूटे हैं। इस साल मार्च के पहले हफ्ते में ही सिर्फ सोने के भावों में इतनी गिरावट हुई थी। वहीं चांदी का भाव भी प्रति किलो 80 रुपए तक गिर कर 35420 रुपए हो गया है।

नवंबर में सोने के भावों पर एक नजर (प्रति10 ग्रामम)

6 नवंबर- 26250 रुपए

5 नवंबर- 26230 रुपए

4 नवंबर- 26360 रुपए

3 नवंबर- 26660 रुपए

2 नवंबर- 26820 रुपए

1 नवंबर- 26750 रुपए

धनतेरस पर जी भर कर करें सोने की खरीदारी

अखिल भारतीय स्वर्णकार परिषद के प्रवक्ता पुष्पेंद्र जायसवाल ने बताया। सोने के भाव अभी और गिरेंगे। इसमें सोने की कम मांग का असर है, लेकिन धनतेरस पर ऐसा नहीं होगा और सोने की गिरती कीमतों और आगे शादियों का सीजन होने की वजह से उम्मीद है कि ग्राहक बाजार में उमड़ेंगे। बीते साल के मुकाबले इस पर अभी तक बाजार में उस तरह की डिमांड नहीं दिख रही है इसकी कई घरेलू वजहें भी है।

Posted By: Inextlive