पुराणों और शास्‍त्रों मे गाय को माता कहा गया है। भारतीय संस्‍कृति मे इसे विशेष स्‍थान प्राप्‍त है। गाय के गोबर से बने उपलों से लोग हवन पूजन करते हैं। किसी स्‍थान को पवित्र करने के लिए गाय के गोबर का ही प्रयोग किया जाता है। हम आप को एक ऐसी जनजाति के बारे मे बताने जा रहे हैं जो सबसे पहले उठ कर गौमूत्र से नहाता है। ये लोग बीमारी से बचने के लिए गाय के गोबर को अपने शरीर पर लगाते हैं।


गर्मी से बचने के लिए नहाते हैं गौमूत्र सेअफ्रीका के साउथ सूडान में रहने वाली मुदांरी जनजाति अपने आप मे अनोखी है। वजह है इस जाति का रहन सहन जो पूरी दुनिया भर में मशहूर है। इन लोगों की जीवनरेखा पूरी तरह से पशुओं पर टिकी हुई है। आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि ये लोग भीषण गर्मी से शरीर को बचाने के लिए रोजाना गौमूत्र से नहाते हैं। मच्छरों से बचने के लिए ये लोग गोबर के कंडे की राख को शरीर पर लगाते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि गौमूत्र लगाने से वह बीमारियों से बचे रहते हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra