बॉलीवुड के प्रेमी जोड़े और उनके बीच तकरार। लीजिए जी बन गए ये लव कपल्‍स से एक्‍स कपल्‍स। अब सलमान-कटरीना रणबीर-कटरीना वरुण-आलिया और सिद्धार्थ-श्रद्धा को ही ले लीजिए। एक समय इनके बीच जबरदस्‍त अफेयर की बात सुनने को मिलती थी। कहीं भी कभी भी ये जोड़े एक साथ टाइम स्‍पेंड करते दिख जाते थे। अब ये एकदूसरे से अलग हैं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि ये जोड़ियां तो पर्दे पर भी हिट थी। ब्रेकअप के बाद अब ये पर्दे पर भी नजर नहीं आएंगी। वैसे ऐसा नहीं है। कारण है कि ये अलग हुई जोड़ियां इस साल आपको पर्दे पर धमाल मचाती दिखेंगी। कैसे आइए बताएं।

1 . सलमान खान और कटरीना कैफ
फिल्म 'एक था टाइगर' में साथ नजर आए थे उस समय हमेशा साथ नजर आने वाले सलमान खान और कटरीना कैफ। उसके बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। इसके बावजूद दोनों एक बार फिर इस साल पर्दे पर एकसाथ नजर आएंगे। ये होगी फिल्म 'एक था टाइगर' की सीक्वल। फिल्म का नाम होगा 'टाइगर जिंदा है'। बताया जा रहा है कि 21 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर ये फिल्म रिलीज होगी। इसे डायरेक्ट कर रहे हैं अली अब्बास जफर ने।

पढ़ें इसे भी : जिन्हें सोनाक्षी सिन्हा रीना राय की बेटी लगती है इसे पढ़कर धक्का लगेगा
3 . कटरीना कैफ और रणबीर कपूर
दोनों के बीच तो अफेयर की चर्चा इतनी जबरदस्त थी कि बस इनकी शादी होनी ही बाकी थी। लंबे समय तक दोनों लिवइन में भी रहे, लेकिन लंबे रिलेशन के बाद दोनों एकदूसरे से अलग हो गए। अलग होने के बावजूद इस साल दोनों एक फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का नाम होगा 'जग्गा जासूस'।

ऐसा मानना है डायरेक्टर्स का
वैसे एक्टर्स का अलग होने के बाद फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करना कोई बड़ी बात नहीं है। इसके पीछे खुद उनका कहना है कि ये उनके काम का हिस्सा है। उसके लिए उन्हें सबकुछ करना होगा। वहीं फिल्म ओनीर का कहना है कि जब एक्टर्स को इसमें कोई दिक्कत नहीं है, तो उन्हें क्यों होगी। बल्कि उनका कहना है कि ऐसे जोड़ों की फिल्में अक्सर बड़ी हिट साबित होती हैं। ऐसे जोड़ों को दर्शक स्क्रीन पर नए सिरे से रोमांस करते हुए देखना चाहते हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma