उत्तर और मध्य भारत में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने बताया कि कई इलाकों में तूफान के साथ बौछारें भी पड़ेंगी। तटीय इलाकों में तूफानी हवाओं के चलने का अंदेशा है।


कानपुर। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमानों में बताया कि कोंकण, गोवा और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उप हिमालय के इलाके जिनमें पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय के इलाके शामिल हैं, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और कर्नाटक में भी भारी बारिश की आशंका है।यूपी और उत्तराखंड में आंधी-तूफान के साथ गरज-चमकआईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में बताया कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक के इलाकों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। यहां कई स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका है।आईएमडी की मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह
अरब सागर के दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य इलाके में 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है। आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पूर्वी मध्य और पूर्वी अरब सागर में गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और उत्तरी अंडमान समुद्र में 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh