भारत की पांच ऐसी महिलाएं हैं जिन्‍होंने इस साल 2017 के दौरान दुनिया भर में अपना लोहा मनवाया है। साल का आखिरी महीना दिसंबर भी बीतने को है ऐसे आइए जानते हैं भारत की इन ताकतवर महिलाओं के बारे में।


चंदा कोचर, बैंकिंगफोर्ब्स ने नवंबर 2017 में दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की एक सूची प्रकाशित की थी। इस सूची में भारत से पांच महिलाओं ने अपने काम के दम पर स्थान बनाया है। इनमें आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर का नाम सबसे पहले शामिल है। फोर्ब्स की इस सूची में इनका नाम 32वें पायदान पर है।Quiz: कामयाबी के झंडे गाड़ रही ये 10 वूमेन लीडर किस पार्टी से जुड़ीं, दें सही जवाब...किरण मजूमदार शॉ, हेल्थकेयरबॉयोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुकीं किरण मजूमदार शॉ फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं सूची में 71वें नंबर पर हैं। ये बॉयोकॉन लिमिटेड की सीएमडी हैं। इन्हें भारत सरकार ने कारोबार के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया है।
भारतीय मूल की पायल कडाकिया फार्च्यून पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिलप्रियंका चोपड़ा, मीडिया इंटरटेनमेंटबॉलीवुड की हरदिल अजीज एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की फोर्ब्स की सूची में 97वें नंबर पर हैं। 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं। प्रियंका बॉलीवुड के अमेरिकन टीवी सीरियल क्वांटिको में भी काम कर रही हैं।


100 प्रभावशाली महिलाओं में नवाजुद्दीन की मां और यह महिला क्रिकेटर शामिल

Posted By: Satyendra Kumar Singh