- ससुर वालों ने विधवा बहू का बेरहमी से किया कत्ल, गोली व सब्बल मारा

- घर छोड़कर भागे, आठ साल के बेटे को भी साथ ले गए

- महिला के पिता की तहरीर पर दर्ज की गई कत्ल की एफआईआर

ससुर वालों ने विधवा बहू का बेरहमी से किया कत्ल, गोली व सब्बल मारा

- घर छोड़कर भागे, आठ साल के बेटे को भी साथ ले गए

- महिला के पिता की तहरीर पर दर्ज की गई कत्ल की एफआईआर

BARA/KAUNDIYARA, AKODHA (JNN):

BARA/KAUNDIYARA, AKODHA (JNN):

कौंधियारा के कुकुढ़ी गांव में ससुराल वाले जमीन के लिए जल्लाद बन गए। उन्होंने ख्8 वर्षीय विधवा सुषमा देवी की मंगलवार को हत्या कर दी। कत्ल सब्बल व गोली मारकर किया गया। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग गायब हैं। शक की सुई उन्हीं की ओर घूम रही है। वे विधवा के आठ साल के बेटे आदर्श को भी उठा ले गए। महिला के पिता की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ कत्ल की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

जमीन को लेकर चल रहा था झगड़ा

सुषमा देवी के पति चंद्रमा प्रसाद शुक्ल उर्फ रजूले की आठ साल पहले ही मौत हो गई थी। वह ससुराल में अपने आठ साल के बेटे के साथ रहती थी। पुलिस के मुताबिक प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसकी वजह से सुबह फिर से फसाद हो गया। सुषमा को गोली मार दी गई। पीठ में सब्बल भी मारा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद ससुर, जेठानी, भतीजे व भतीजी फरार हैं। आरोप है कि ससुराल वाले सुषमा के बेटे को भी उठा ले गए।

चौकीदार को मिला सेलफोन

मौके पर चौकीदार को सुषमा का सेलफोन मिला। फोन से सुषमा के पिता रामनरेश दुबे का नंबर मिला। उनको बेटी के कत्ल की खबर दी गई। रामनरेश पुरौना अतरैला जवा रीवां मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। वह मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी करते हैं। पिता ने सास नौलखा देवी, ससुर प्राणनाथ, जेठ भानू, जेठानी मीरा देवी एवं भतीजे कुलदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी।

किसी ने नहीं सुनी गोली की आवाज

हैरान करने वाली बात यह है कि कत्ल गोली मारकर किया गया लेकिन ग्रामीणों ने इसकी आवाज नहीं सुनी। इससे आशंका जताई जा रही है कि गोली किसी कमरे में मारी गई। आदर्श को अगवा किए जाने की वजह यह मानी जा रही है कि वह कत्ल का चश्मदीद हो सकता है।

Posted By: Inextlive