साल 1989 में मैनें प्‍यार किया मूवी से फिल्‍मी दुनिया में धमाकेदार शुरुआत करने वाले सलमान खान कभी हिरोइन के साथ पेड़ों के नीचे नाच रहे होते थे या फिर खूंखार विलेन को धो-धोकर पीट रहे होते थे। पर अब सब कुछ बदल चुका है। फिर भी सलमान खान आज भी उसी तरह से दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। जरा एक बार तो नजर डालिए सलमान की उन चुनिंदा तस्‍वीरों पर जो बहुत कुछ कहती हैं -

1- बॉलीवुड के आज के सुपरस्टार्स सलमान खान और किंग खान शाहरुख की बेहतरीन जोड़ी ने साल 1995 में रिलीज हुई मूवी 'करण अर्जुन' को ऐसी सफलता दिलाई जो आज भी याद रखी जाती है। इस मूवी में वेटरन एक्ट्रेस राखी ने तो मां के किरदार में सच में जान डाल दी थी।

2- अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दौर में सलमान और शाहरुख के बीच सब कुछ नॉर्मल था, जैसा आजकल है। सालों पुरानी इस तस्वीर में ये दोनों स्टार किसी अवार्ड शो के दौरान एक साथ दिखाई दे रहे थे।

3- 1990 के दौर में 'जो जीता वो ही सिकंदर' और खिलाड़ी जैसी सुपर हिट मूवीज से स्टार बनीं आयशा जुल्का के सामने सलमान खान एक न्यूकमर एक्टर जैसे ही नजर आते थे।

4- सलमान खान का ऐसा एंग्रीमैन लुक आपको याद है या भूल गए। उनका ऐसा लुक और अंदाज तो आजकल नजर नहीं आता।

5- अपने साथियों के साथ फुटबॉल के गेम में दम दिखाते सलमान खान। तस्वीर में उनके पीछे खड़े हैं। मिलिंद गुनाजी और दाहिनी ओर बगल में हैं दीपक तिजोरी।

6- करिश्मा कपूर के साथ सलमान की जोड़ी तो कुछ ज्यादा ही हिट रही। अंदाज अपना अपना से लेकर बीवी नंबर वन तक इस जोड़ी ने जमकर धूम मचाई।

7- कादर खान और अनुपम खेर के साथ एक कॉमेडी सीन में सलमान खान।

8- 1990 में आई सलमान और नगमा की मूवी 'बागी' ने रोमांस और एक्शन की एक नई इबारत लिखी थी।

9- साल 1994 में आई सलमान और माधुरी दीक्षित की ब्लॉकबस्टर मूवी 'हम आपके हैं कौन' ने तो हिंदी फिल्मों के इतिहास में कभी ना भूली जाने वाली कहानी लिख दी है।

10- सलमान खान और श्रीदेवी ने साल 1993 - 94 में एक के बाद एक दो फिल्में की। उनका नाम था चंद्रमुखी और चांद का टुकड़ा।

11- साल 1998 में आई फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' के सीन में टि्वंकल खन्ना के साथ रोमांस करते सलमान खान।

12- 1998 में रिलीज हुई मूवी ' प्यार किया तो डरना क्या' में काजोल के साथ सलमान की खूबसूरत जोड़ी ने यादगार काम किया था। इस मूवी में सलमान का शर्टलेस डांस बहुत वायरल हुआ था।

13- अपनी लेटेस्ट मूवी रेस 3 के एक गाने में जैकलीन फर्नांडिस के रोमांस करते सलमान खान।

14- करियर के शुरुआती दिनों में दिखता था सलमान खान का ऐसा अंदाज।

Posted By: Chandramohan Mishra