एक गड्ढा खोदने पर कितना खर्च हो सकता है क्‍या कभी सोचा है आप ने शायद नही सोचा होगा। आज हम आप को दुनिया के सबसे महंगे गड्ढे के बारे मे बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत अरबो मे हैं। चौंक गए ना जनाब एक गड्ढे की कीमत अरबों मे कैसे हो सकती है पर यही सच है।


गड्ढे में स्थित है मशहूर मिर माइनदुनिया का यह सबसे कीमती गड्ढा पूर्वी सरइबेरिया में डायमंड सिटी के नाम से मशहूर मिर माइन में स्थित है। यह एक हीरे की खदान है। इस खदान पर रूसी कंपनी अलरोसा का स्वामित्व है। इस गड्ढे की गहराई 1722 फिट है। इस गड्ढे का व्यास लगभग एक मील है। यह गड्ढा बहुत खतरनाक भी है। कहा जाता है कि इस गड्ढे के उपर से गुजरने वाले हेलिकॉप्टर्स को यह अपनी तरफ खींच लेता है। वर्ष 2004 में इस खदान में ऑपरेशन रोक दिए गए थे। 2004 के बाद इस खदान में अंडरग्राउंड टनल लगाए गए। इन अंडरग्राउंड टनल से वर्ष 2014 में 6 मिलियन कैरेट रफ डायमंड मिले। 1133 अरब रुपये का है गड्ढा
इस गड्ढे की कीमत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पूतिन भी इसके कारोबार पर नजर रखते है। रूसी कंपनी अलरोसा पूरे विश्व में कुल उत्पन्न हीरों की चौथाई संख्या उत्पादित करती है। इस खदान से हर साल औसतन 2 लाख कैरेट के हीरे निकलते हैं। जिनकी कीमत लगभग 20 मिलियन पाउंड होती है। इस गड्ढे के आस पास की खदानों में से विश्व के रफ डायमंड्स के 23 प्रतिशत हीरे निकलते हैं। सबसे बडे हीरों का आकार गोल्फ की बॉल के बराबर होता है, जो काफी कीमती होते हैं। इस गड्ढे की कीमत है लगभग 1133 अरब रुपए। यह दुनिया का सबसे कीमती गड्ढा है।

Posted By: Prabha Punj Mishra