- 15 दिसंबर तक सभी स्कूलों की मूलभूत जानकारी एप के माध्यम से करनी है अपडेट

LUCKNOW:

जिले के सभी सरकारी स्कूलों की स्थिति और व्यवस्थाओं की जानकारी के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कायाकल्प एप पर सर्वे कराया जा रहा है। इसमें स्कूलों की चारदीवारी, टॉयलेट, पेयजल, फर्नीचर आदि की जानकारी देनी है। 15 दिसंबर तक सर्वे पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। शिक्षकों ने अगर इसमें हाथ खड़े किए तो खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक स्कूलों में जाकर एप अपडेट करेंगे।

हां और ना में देना है जवाब

कायाकल्प एप पर अपडेट जानकारियों से पता चलेगा कि कितने स्कूलों में बच्चों को मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। कहां पर टॉयलेट और पेयजल को लेकर बच्चे परेशान हैं। बीईओ अपने स्तर से सभी स्कूलों में जाकर शिक्षकों के सामने एप पर ये जानकारियां अपडेट करेंगे। उन्हें मूलभूत सुविधाओं के 25 विकल्प हां या ना के रूप में अपडेट करने होंगे। इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान के निदेशक ने 15 दिसंबर तक समय दिया है।

बाक्स

समन्वयक कर रहे अपडेट

जिले भर के शिक्षकों को पहले भी प्ररेणा एप पर स्कूल की व्यवस्थाओं की जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शिक्षकों ने साफ इंकार कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि सभी स्कूलों के लिए टेबलेट उपलब्ध कराए जाने थे जो अभी तक नहीं हुए। इसके अलावा विभाग की ओर से विभिन्न प्रोग्राम चलाया जा रहे हैं, जिनपर काम में लगे रहने से उनकी क्लास प्रभावित होती हैं। शिक्षकों का विरोध देखते हुए अब जिला समन्वयक और खंड शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से स्कूलों में जाकर एप पर जानकारी अपडेट करा रहे हैं।

कोट

कायाकल्प एप पर जिले के सभी स्कूलों के संसाधनों की जानकारी अपडेट कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला समन्वयक और खंड शिक्षा अधिकारी एप पर जानकारी अपडेट करा रहे हैं। इससे स्कूलों की जरूरतों का पता चलेगा और उसी के हिसाब से वहां सुधार भी होगा।

डॉ। अमरकांत सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी

Posted By: Inextlive